अन्नू कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अन्नू कपूर ने अपनी फिल्म 'हमारे बारह' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस घटना के बारे में बात की। उनसे कंगना के थप्पड़ कांड के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ये कंगना जी कौन हैं? प्लीज बताओ न कौन हैं? जाहिर है आप पूछ रहे हैं तो कोई बहुत बड़ी हीरोइन होंगी? सुंदर हैं क्या?' इसके बाद एक मीडियाकर्मी ने उन्हें बताया कि अभिनेत्री अब मंडी से नवनिर्वाचित सांसद हैं।