फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress Double Roles: इन फिल्मों में अभिनेत्रियों का दिखा दमदार अभिनय, दोहरा किरदार निभा कर जीता दि

Mon, 21 Oct 2024 10:07 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड अभिनेत्री - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्मों का इतिहास सौ वर्षों से भी ज्यादा का है। इस दौरान एक से बढ़कर एक फिल्में बनी हैं। इन फिल्मों में कलाकारों ने कई यादगार भूमिकाएं भी निभाई हैं। इस दौरान कई फिल्मों में अभिनेताओं ने परदे पर दोहरा किरदार निभाया है, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद भी किया है। पर्दे पर आपने कई अभिनेताओं को दोहरी भूमिकाएं निभाते देखा होगा, लेकिन आज हम बात करेंगे उन अभिनेत्रियों की, जिन्होंने पर्दे पर दोहरी भूमिकाएं निभाई हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
'दो पत्ती'
इस सूची में सबसे ताजा नाम हैं बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन का। उनकी आगामी फिल्म दो पत्ती में वो दोहरी भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। हाल में ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें अभिनेत्री दो जुड़वां बहनों के किरदार में नजर आईं हैं। ये फिल्म उनके दोनों किरदारों के दांव-पेंच के बीच दर्शकों को सस्पेंस थ्रिलर का मजा देने वाली है। दो बहनों के गहरे रहस्यों से भरी इस फिल्म में काजोल भी नजर आने वाली हैं। दोनों अभिनेत्रियां साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म दिलवाले के बाद एक बार फिर साथ में स्क्रीन साझा करती नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 25 अक्तूबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स'
साल 2015 में रिलीज हुई आनंद एल राय द्वारा निर्दशित फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने दोहरी भूमिका निभाई थीं। ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का सीक्वल है। पहले भाग में कंगना रनौत ने काफी तेज तर्रार महिला का किरदार निभाया था, जिसकी शादी आर. माधवन के किरदार से हो जाती है। चार साल बाद रिलीज हुए इसके अगले भाग में कंगना दोहरे किरदार में नजर आईं। उन्होंने मूल फिल्म के किरदार के अलावा एक हरियाणवी एथलीट का भी किरदार निभाया। इस फिल्म में कंगना के अभिनय को काफी पसंद किया गया। फिल्म में कंगना के अलावा माधवन, जिमी शेरगिल, दीपक डोबरियाल आदि कलाकार भी अहम भूमकिओं में नजर आए थे।

4 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
'चांदनी चौक टू चाइना'
'चांदनी चौक टू चाइना' साल 2019 में रिलीज हुई  मार्शल आर्ट एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने दोहरा किरादर निभाया है। फिल्म में दीपिका ने दो जुड़वां बहनों का किरदार निभाया है, जिनका नाम सखी और सूजी होता है। फिल्म में दीपिका के अलावा अक्षय कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, रणवीर शौरी आदि कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म को आज काफी मनोरंजक माना जाता है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी। 
बॉक्स ऑफिस पर पस्त हुई 'देवरा', 25वें दिन किया महज इतना कारोबार
विज्ञापन

5 of 6
श्रीदेवी - फोटो : इंस्टाग्राम
'चालबाज'
'चालबाज' दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। साल 1989 में रिलीज हुई इस फिल्म को पंकज पाराशर द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म में श्रीदेवी दोहरी भूमिकाओं में नजर आई हैं। फिल्म में उन्होंने दो जुड़वां बहनों का किरदार निभाया है, जिनमें उन्होंने अंजू और मंजू  की भूमिकाओं में नजर आई हैं। दोनों अपने मानसिक रूप से विकलांग नानी के कारण, जन्म के तुरंत बाद अलग हो जाती हैं। फिल्म में रजनीकांत, सनी देओल, शक्ति कपूर आदि कलाकार भी नजर आए थे। 
VVKWWV Day 11 Collection: गिरती ही जा रही 'विक्की विद्या' की कमाई, निराशाजनक रहा 11वें दिन का कारोबार
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम@dreamgirlhemamalini
'सीता और गीता'
साल 1972 में रिलीज हुई ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी दोहरी भूमिकाओं में नजर आई हैं। उन्होंने फिल्म में सीता और गीता नाम की जुड़वां बहनों का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी जुड़वां बहनों की है, जो जन्म के समय अलग हो जाती हैं और अलग-अलग स्वभावों के साथ बड़ी होती हैं। बाद में दोनों आपस में अपनी जगह बदल कर दुष्ट प्रवृति की चाची को सबक सीखाती हैं। इसमें धर्मेंद्र और संजीव कुमार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया है। 
Famous Bollywood Dialogues: बॉलीवुड फिल्मों के 15 चर्चित डॉयलॉग, परदे से निकल आम लोगों की जिंदगी में घुल-मिल गए


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें