इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखी ये बात
'भारी मन से यह एलान करना पड़ रहा है कि मेरी निर्देशित फिल्म 'इमरजेंसी' जो आज रिलीज होने वाली थी, उसे स्थगित कर दिया गया है और हम अभी भी सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र का इंतजार कर रहे हैं। आपकी समझदारी और धैर्य के लिए धन्यवाद। नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी'।
निर्माता कंपनी ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा
यह फिल्म सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिल पाने के चलते रिलीज नहीं हो सकी है। इसे लेकर फिल्म की सह-निर्माता कंपनी जी स्टूडियो ने भी अदालत का दरवाजा खटखटाया था। कंपनी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की, जिस पर बीते बुधवार सुनवाई हुई और कहा गया कि 'फिल्म अगर हफ्तेभर की देरी से रिलीज होगी तो इससे खास फर्क नहीं पड़ने वाला'। बहरहाल, फिल्म आज रिलीज नहीं हो सकी है और दर्शकों को अब इसकी नई रिलीज डेट का इंतजार है।