फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aruna Vasudev: 'एशियाई सिनेमा की मां' अरुणा वासुदेव ने दुनिया को कहा अलविदा, शोक में डूबा फिल्म जगत

Fri, 06 Sep 2024 09:08 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर फिल्म समीक्षक और लेखिका अरुणा वासुदेव ने गुरुवार को 88 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
 
विज्ञापन
अरुणा वासुदेव - फोटो : इंस्टाग्राम @vasudevaruna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर फिल्म समीक्षक और लेखिका अरुणा वासुदेव का गुरुवार को निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थीं। वासुदेव, जिन्हें, 'एशियाई सिनेमा की मां' कहा जाता था ने 88 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
विज्ञापन


तीन सप्ताह से अस्पताल में थी भर्ती 
वासुदेव का पिछले तीन सप्ताह से एक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके एक करीबी ने बताया, वह कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्हें अल्जाइमर था और बुढ़ापे से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रही थीं। आज सुबह अस्पताल में उनका निधन हो गया।
Thursday Box Office: 'स्त्री 2' को टक्कर देने में कितनी सफल रही विजय की 'गोट'? कलेक्शन पर फरमाएं गौर
विज्ञापन


लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से हुई थी सम्मानित
एशियाई सिनेमा की जननी अरुणा वासुदेव के निधन से सिनेमा की दुनिया के लोगों को बहुत दुख पहुंचा है। बता दें  कि उन्होंने भारतीय और एशियाई फिल्मों को विश्व स्तर पर बढ़ावा दिया। पिछले साल ही उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 

फिल्मी सितारों ने जताया दुख
अरुणा वासुदेव की शादी दिवंगत राजनयिक सुनील रॉय चौधरी से हुई थी। उनके परिवार में उनकी ग्राफिक डिजाइनर बेटी यामिनी रॉय चौधरी हैं, राजनेता वरुण गांधी की पत्नी हैं। दिग्गज के निधन पर कई फिल्मी सितारों ने दुख जताया है। शबाना आजमी ने लिखा, ‘आज सुबह फिल्म लेखिका और क्यूरेटर अरुणा वासुदेव के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।’ साथ ही सिनेमा से जुड़े अन्य लोगों ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।
'नागिन' से लोकप्रिय हुईं सायंतनी, कभी पाई-पाई को हो गई थीं मोहताज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें