फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: म्यूजिकल ड्रामा है कंगना रणौत की 'इमरजेंसी', एक्ट्रेस ने बताया क्या है फिल्म में खास

Sat, 07 Jan 2023 10:09 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रनौत - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने बीते समय सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी थी। उनकी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' 1977 के राष्ट्रीय आपातकाल पर आधारित है। अब एक बार फिर कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को एक म्यूजिकल ड्रामा बताया है।
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रनौत - फोटो : social media
अभिनेत्री कंगना ने अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' के बारे में कुछ जानकारी फैंस के साथ साझा की है। कंगना ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें कोरियोग्राफर कृति एम भी नजर आ रहे हैं। इसमें कंगना ने 'इमरजेंसी' को 'एक म्यूजिकल ड्रामा' बताते हुए कहा कि फिल्म में पांच गाने हैं। कंगना ने यह भी कहा कि इस फिल्म में हो सकता है कि उनके पास 10 मिनट से ऊपर का अब तक का सबसे लंबा गाना हो। अपने इस पोस्ट में कंगना ने संगीतकार जीवी प्रकाश को भी टैग किया है।

Abhay Deol Interview: ‘अनुराग कश्यप ने मेरे बारे में बहुत झूठ फैलाया, अब उनके साथ कभी काम नहीं करूंगा’
विज्ञापन

3 of 4
कंगना रनौत - फोटो : social media
कंगना को पोस्ट को संगीतकार जीवी प्रकाश ने अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'बहुत बहुत धन्यवाद कंगना जी। हम सब इस शानदार फिल्म के जल्द आने का इंतजार कर रहे हैं।' बता दें कि इस फिल्म में कंगना रणौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी, जब इंदिरा गांधी ने 1975 में देश में आपातकाल लगाया था।

Naresh-Pavitra: चौथी शादी को तैयार अभिनेता का लिपलॉक वीडियो देख भड़की तीसरी पत्नी, बोलीं- नहीं होने दूंगी ऐसा
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म 'इमरजेंसी' - फोटो : social media
आपको बता दें कि फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग पिछले साल जून में शुरू हुई थी। फिल्म में कंगना के अलावा क्रांतिकारी नेता जेपी नारायण की भूमिका में अनुपम खेर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में श्रेयस तलपड़े, फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के रोल में मिलिंद सोमन और इंदिरा के बेटे संजय गांधी के रोल में विशाक नायर नजर आएंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें