प्रियंका दत्त
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हम हर फैसले में साथ साथ हैं!
क्या नाग अश्विन अपनी फिल्म के अलावा दत्त परिवार की दूसरी फिल्मों में भी मदद करते हैं? ये पूछने पर प्रियंका बताती हैं, “उन्हें करना ही होगा। हमारे बीच कुछ भी खांचों में बंटा हुआ नहीं है। कंपनी की फिल्मों के कलाकार हम तीनों मिलकर तय करते हैं। कभी कभी पिताजी की भी मदद हम लेते हैं, लेकिन हमारे जो भी फैसले होते हैं, उनमें हम सबकी सहमति शामिल होती है। हम समावेशी फैसले लेने में आनंद का अनुभव करते हैं। इसे ही हमारी कामयाबी का राज भी आप कह सकते हैं।”