भारतीय सिनेप्रेमियों के लिए साल 2024 अब तक काफी खास रहा है। इस साल अब तक कई बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज हुई हैं और कई अभी होने वाली हैं। इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'कल्कि 2898 एडी' भी रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक ही प्रदर्शन किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी पैसे कमा रही है। इसके अलावा इस साल की एक और बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इंडियन 2' भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में भी कमल हासन नजर आएंगे, जिन्होंने कल्कि 2898 एडी में काम किया है। कुल मिलाकर सिनेमाप्रेमियों के लिए ये साल अब तक बेहद शानदार रहा है, इसके साथ ही कुछ फिल्म निर्माताओं के लिए भी ये साल अब तक बेहद शानदार रहा है, उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कारोबार किया है। आज हम इस लेख में चर्चा करेंगे उन शीर्ष पांच फिल्मों की, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।