बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के लिए करोड़ों में चार्ज करते हैं। इन सितारों की फीस भरने में निर्माताओं की जेब खाली हो जाती है। बॉलीवुड की तरह साउथ सितारों का जलवा भी बिल्कुल कम नहीं है। ये सितारे भी अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों में चार्ज करते हैं। साउथ फिल्मों का क्रेज भी दिन व दिन लोगों में बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इन सितारों की फीस भी लगातार बढ़ती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ के कई अभिनेता हैं, जो अपनी फिल्मों के लिए सौ करोड़ से भी ज्यादा रकम चार्ज करते हैं। बॉलीवुड की तरह साउथ अभिनेताओं की भी फीस देने में निर्माताओं के पसीने छूट जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इन अभिनेताओं के बारे में...