फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने मुंबई में खरीदा नया दफ्तर, पहले से इतनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं बिग बी

Wed, 26 Jun 2024 05:01 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस वक्त अमिताभ बच्चन द्वारा मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदे जाने की खबरें सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मु्ताबिक, अभिनेता ने मुंबई में 59.58 करोड़ रुपये की कुल कीमत के तीन कार्यालय संबंधी प्रॉपर्टी खरीदी है। 
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी वह काफी सक्रिय हैं और लगातार काम कर रहे हैं। अभिनेता अपनी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उन्होंने महाभारत के चर्चित पात्र अश्वत्थामा का किरदार निभाया है। अब तक जारी हुए ट्रेलर में वह काफी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म आगामी गुरुवार को रिलीज होने वाली है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा अमिताभ इन दिनों प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। अभिनेता ने हाल में ही मुंबई मे करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी है। 
दोनों पत्नियों के बाद तीसरी की तलाश में हैं अरमान? एल्विश ने दावा कर ली चुटकी
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
मुंबई में खरीदी 59.58 करोड़ रुपये मूल्य की तीन प्रॉपर्टी
इस वक्त अमिताभ बच्चन द्वारा मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदे जाने की खबरें सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मु्ताबिक, अभिनेता ने मुंबई में 59.58 करोड़ रुपये की कुल कीमत के तीन कार्यालय संबंधी प्रॉपर्टी खरीदी है। उनकी खरीदी हुई ये तीनों 2701, 2801 और 2901 नंबर प्रॉपर्टी  8,429 वर्ग फीट के संयुक्त क्षेत्र में फैली हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वीर सावरकर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुए इस सौदे में तीन कार पार्किंग स्थल भी शामिल हैं और इसके लिए उन्होंने 3.57 करोड़ रुपए की स्टैम्प ड्यूटी भी चुकाई है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उनका ये ऑफिस सिग्नेचर बिल्डिंग में हैं, जहां काजोल, सारा अली खान और कार्तिक आर्यन जैसे स्टार्स के ऑफिस भी हैं।
Kangana Ranaut: कंगना ने जताई सीएम सुइट में रुकने की इच्छा, संजय राउत ने सोशल मीडिया पर दी ये प्रतिक्रिया
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
मुंबई मे पहले से हैं चार बंगले, जिनमें जलसा,जनक,वत्स और प्रतीक्षा हैं शामिल
ये पहली बार नहीं है जब महानायक अमिताभ बच्चन ने प्रॉपर्टी खरीदी है। उन्होंने इससे पहले भी कई देश-विदेश में प्रॉपर्टी खरीद चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले 2024 में, उन्होंने अलीबाग में 10 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी थी। इसके अलावा कई अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्होंने अयोध्या में एक बिल्डर से उसके प्रोजेक्ट 'द सरयू' में जमीन खरीदी है, जिस पर वो अयोध्या में 7 स्टार एन्क्लेव बनाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि वह प्लॉट लगभग 10,000 वर्ग फुट का है और इसकी कीमत 14.5 करोड़ रुपये है। मुंबई में उनके पास जलसा, जनक, वत्स और प्रतीक्षा नाम से बंगला है, जिसमें से प्रतीक्षा को उन्होंने अपनी बेटी को गिफ्ट कर दिया है। 
Shilpa-Raj: गोल्ड स्कीम मामले में धोखाधड़ी के आरोपों पर शिल्पा-राज ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया आधिकारिक बयान
विज्ञापन

4 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
विदेश मे भी अमिताभ के नाम पर है करोड़ों की संपत्ति
अमिताभ लगातार उच्च मूल्यों वाली संपत्तियों में निवेश करते रहे हैं। इस साल तो हम उनके द्वारा प्रॉपर्टी खरीदे जाने की खबरें तो लगातार सुन ही रहे हैं, जबकि पिछले साल 2023 में भी उनके द्वारा प्रॉपर्टी खरीदे जाने की खबरें आईं थीं। कुछ रिपोर्ट्स मे कहा गया था कि अमिताभ बच्चन ने चार यूनिट्स खरीदी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ ने इन प्रॉपर्टी को तकरीबन 29 करोड़ रुपए में अपने नाम किया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इनके अलावा अमिताभ के पास विदेश में भी काफी संपत्ति है। रिपोर्ट के अनुसार, पेरिस में उनके पास एक अपार्टमेंट है, जो उनकी पत्नी जया बच्चन ने उन्हें गिफ्ट किया है। इसके अलावा उनके नाम पर दुबई के सैंक्चुअरी फॉल्स में करोड़ो की कीमत का बड़ा घर बताया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें