Sam Neill
- फोटो : social media
हॉलीवुड अभिनेता सैम नील अब कैंसर की बिमारी से पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं और कैंसर फ्री हो चुके हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया कि कैंसर के दौरान उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सैम नील ने बताया, 'मैं इस बात को कभी भी नकार नहीं सकता कि पिछला साल मेरे लिए अंधकार से भरा हुआ था। इस अंधकार भरे पलों में भी मैंने उम्मीद की किरण को जगाए रखा था।'