अरशद वारसी अभिनीत 'जॉली एलएलबी' और अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 2' को दर्शकों और समीक्षकों का भरपूर प्यार मिला था। इन दोनों भागों की सफलता के बाद निर्माताओं ने फिल्म के तीसरे भाग का एलान कर दिया था। फिल्म की शूटिंग भी तेजी से की गई, जिसकी झलकियां प्रशासकों को समय-समय पर देखने को मिली। वहीं दर्शकों के लिए मनोरंजन का डोज यहीं तक नहीं थमा, बल्कि और बढ़ गया है। जी हां, इस फिल्म में दर्शकों के लिए और भी कुछ खास तोहफे हैं। ऐसा लग रहा है कि जॉली एलएलबी की पहली दो फ़िल्मों के कलाकार तीसरी किस्त के लिए फिर से साथ आ रहे हैं।