सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई भी फिल्म लंबे समय से बंपर ओपनिंग नहीं ले सकी है। हाल ही में रिलीज हुई मुंजा और बैड बॉयज राइड ऑर डाई उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं। वहीं, इन दोनों के अलावा अन्य फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। आइए जानते हैं कि शनिवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की।