मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित इस एक्शन से भरपूर ड्रामा को सेंसर की मंजूरी मिल गई है और इसे हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज किया जाएगा। कुछ ही देर पहले फिल्म का एक और गाना, जो कि एक आइटम नंबर है रिलीज हो गया है, जिसका नाम है 'मम्मी जी'। इस गाने पर मौनी रॉय जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। प्रशंसकों को मौनी की अदाएं और डांस दोनों पसंद आ रहा है।