फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Abraham: वेदा के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर जॉन अब्राहम की प्रतिक्रिया, कहा-मुझे बहुत गर्व है कि हमने...

Sun, 25 Aug 2024 10:08 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म में जॉन के साथ शरवरी वाघ और तमन्ना भाटिया नजर आई हैं। 'वेदा' को श्रद्धा कपूर की धमाकेदार फिल्म 'स्त्री 2' से कड़ी टक्कर मिली। 10 दिनों में फिल्म 18.50 करोड़ रुपये की ही कमाई कर सकी है। 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की हालिया रिलीज फिल्म 'वेदा' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज ये एक्शन फिल्म कमाई के मामले में बेहद ही बुरा प्रदर्शन कर रही है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म में जॉन के साथ शरवरी वाघ और तमन्ना भाटिया नजर आई हैं। 'वेदा' को श्रद्धा कपूर की धमाकेदार फिल्म 'स्त्री 2' से कड़ी टक्कर मिली। 10 दिनों में फिल्म 18.50 करोड़ रुपये की ही कमाई कर सकी है। जॉन अब्राहम ने अब फिल्म के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraha
जॉन अब्राहम ने कहा कि 'वेदा' भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। मगर फिर भी वह अपनी फिल्म के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, 'यह एक हिम्मत वाली फिल्म है। मैं बाटला हाउस के बाद निखिल के साथ फिर से काम करना चाहता था। ईमानदारी से कहूं तो सफलता और असफलता से ज्यादा यह संदेश है कि आप अपनी फिल्म के जरिए क्या संदेश दे रहे हैं, जो ज्यादा महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन

3 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraha
उन्होंने आगे कहा, 'हमने इसे मनोरंजक तरीके से दिखाया है, लेकिन इस तथ्य से कोई इंकार नहीं कर सकता कि विषय बहुत गंभीर है। अगर लोगों को गंभीर विषय वाली फिल्में देखने में दिलचस्पी नहीं है, तो यह उनकी पसंद है। मैं इसका सम्मान करता हूं। मगर आपको दिन के अंत में इस विषय का सामना करना ही पड़ता है। मुझे बहुत गर्व है कि हमने एक बहुत अच्छी फिल्म बनाई है। यह निखिल और मेरा साथ में सबसे बेहतरीन काम है।'

4 of 5
'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम@ thejohnabraham
अभिनेता ने कहा, 'जब आपकी फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल नहीं होती है, तो आपको अफसोस होता है। आपको बुरा लगता है। आमतौर पर यह फिल्म के बारे में अनिश्चितता से आता है। मगर वेदा के साथ हमने व्यावहारिक रूप से सब कुछ सही किया है। 

Ben Affleck: अमेरिकी नेता की बेटी के साथ घूमते दिखे बेन एफ्लेक, हाल ही में, जेनिफर लोपेज से हुए थे अलग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraha
जॉन ने कहा, 'हमारे कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सिनेमैटोग्राफी से लेकर एक्शन तक हर चीज अच्छा प्रदर्शन किया है। लोगों को स्क्रीनप्ले के बारे में शिकायत करने के लिए कुछ चीजें मिल जाएंगी और यह ठीक है। हम सभी के दृष्टिकोण का सम्मान करते हैं।' 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें