फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aghathiyaa Trailer Launch: 'अगथिया' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे जीवा और राशि खन्ना, निर्देशक पा. विजय भी आए नजर

Fri, 21 Feb 2025 04:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aghathiyaa Movie: साउथ की हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'अगथिया' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राशि खन्ना और जीवा को देखा गया। उनके साथ फिल्म के निर्देशक पा. विजय भी नजर आए।
विज्ञापन
1 of 4
Aghathiyaa Trailer Launch - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ फिल्म 'अगथिया'  28 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया। मुंबई के जुहू स्थित एक होटल में इवेंट का आयोजन हुआ, जहां मुख्य कलाकार राशि खन्ना और जीवा भी नजर आए। इसके अलावा फिल्म के निर्देशक पा. विजय ने भी शिरकत की। 

यह खबर भी पढ़ें:
Anurag Kashyap: इसलिए फिल्म निर्माता बनना चाहते थे अनुराग कश्यप, सिनेमा को लेकर की अपने मन की बात
विज्ञापन

2 of 4
Aghathiyaa Trailer Launch - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खूबसूरत अंदाज में नजर आईं राशि
इवेंट के दौरान फिल्म के सितारों ने पैपराजी को पोज दिए। राशि खन्ना ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं। फिल्म में राशि वीना का किरदार अदा कर रही हैं। वे जीवा के अपोजिट दिखाई देंगी और उनकी गर्लफ्रेंड की भूमिका में हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Swara Bhaskar: विवादों से रहा है स्वरा का पुराना नाता, 'पाकिस्तान' से लेकर 'हिजाब' तक पर दिया बयान
विज्ञापन

3 of 4
Aghathiyaa Trailer Launch - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में दिखाई देगी हवेली
जीवा भी डैशिंग लुक में पहुंचे। उनका असली नाम अमर चौधरी है। फिल्म 'अगथिया' हॉरर फिल्म है। फिल्म में एक हवेली है, जिसमें 120 साल पहले मरी हुई आत्माओं का वास है। फिल्म में पांडिचेरी की भी झलक देखने को मिलने वाली है। फिल्म में कई विदेशी कलाकार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी एंजल और डेविल्स के बीच घूमती दिखती है।

यह खबर भी पढ़ें:
Crime Beat Review: रंग जमाने से फिर चूके साकिब सलीम और सबा आजाद, सुधीर मिश्रा के नाम पर जी5 ने लगाया बट्टा
विज्ञापन

4 of 4
Aghathiyaa Trailer Launch - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिलेगा सस्पेंस और थ्रिलर का डोज
इस फंतासी फिल्म में दर्शकों को रहस्य और रोमांच दोनों मिलेगा। फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी। इसे तमिल और तेलुगु के साथ साथ हिंदी में भी बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता योगी बाबू और एक्टर ऐडवर्ड सोनेनब्लिक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



यह खबर भी पढ़ें:
Preity Zinta: ऑनलाइन जज किए जाने पर सोशल मीडिया पर भड़कीं प्रीति जिंटा, यूजर्स को सुनाई खरी खोटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें