बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट बॉलीवुड में सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पिछले साल आलिया को उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अब हाल ही में उन्हें एक बार फिर सऊदी अरब के एक कार्यक्रम में जॉय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।