फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: यौन उत्पीड़न मामले में जेनिफर मिस्त्री की बड़ी जीत, 'तारक मेहता' के निर्माता असित मोदी पर लगा जुर्माना

Tue, 26 Mar 2024 04:38 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल-असित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाली टेलीविजन अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने शो के  निर्माता असित कुमार मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब इस मामले में जेनिफर की असित मोदी के खिलाफ लड़ाई में एक नया मोड़ आ गया है। 'तारक मेहता...' से जुड़े सेक्शुअल हैरसमेंट केस में जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल के पक्ष में फैसला सुनाया गया और प्रोड्यूसर असित मोदी को एक्ट्रेस को बकाया रकम के साथ पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश मिला है।
 
विज्ञापन

2 of 5
असित कुमार मोदी-जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने इसके निर्माता असित कुमार मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने दो अन्य, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज और ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी। पवई पुलिस ने असित मोदी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और 509 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) के तहत एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि, मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

3 of 5
असित कुमार मोदी-जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले की बड़ी लड़ाई लड़ने के काफी दिनों के बाद अभिनेत्री को इंसाफ मिला है। जब मुंबई पुलिस से किसी तरह का कोई जवाब नहीं मिला तो एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र सरकार से मदद मांगी थी, जिसके बाद असित मोदी को दोषी पाया गया।

4 of 5
असित कुमार मोदी-जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा अभिनेत्री ने साझा किया कि आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं, जिसमें असित को उनकी बकाया राशि का भुगतान करने के लिए कहा गया है। इतना ही नहीं, जेनिफर ने कहा कि निर्माता को उनका भुगतान रोकने के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा, जो लगभग 25-30 लाख रुपये होगा। उत्पीड़न की बात करें तो असित कुमार मोदी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
असित कुमार मोदी-जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
फैसले और शो के निर्माता के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले के बारे में बात करते हुए, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने खुलासा किया कि फैसला आए कई दिन हो गए हैं। फैसला 15 फरवरी 2024 को सुनाया गया था, लेकिन अभिनेत्री को इस संबंध में कुछ भी साझा नहीं करने के लिए कहा गया था।

Villains: जब खलनायकों ने किया फिल्मों के 'नाम' पर कब्जा, विलेन के सामने फीकी पड़ी इन अभिनेताओं की हीरोगिरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें