फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jennifer-Ben: तलाक के बजाय मामला सुलझाना चाहती थीं जेनिफर, बेन के साथ खरीदे 500 करोड़ के घर में नहीं लग रहा मन

Thu, 29 Aug 2024 04:40 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जेनिफर लोपेज ने 20 अगस्त, 2024 को एलए काउंटी सुपीरियर कोर्ट में बेन एफ्लेक से तलाक की अर्जी दाखिल की थी। बेन से अलगाव के कारण जेनिफर लोपेज को बहुत गहरा झटका लगा है। वो अभिनेता से काफी निराश और परेशान बताई जा रही हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक - फोटो : इंस्टाग्राम @benaffleckkofficial
जेनिफर लोपेज ने 20 अगस्त, 2024 को एलए काउंटी सुपीरियर कोर्ट में बेन एफ्लेक से तलाक की अर्जी दाखिल की थी। बेन से अलगाव के कारण जेनिफर लोपेज को बहुत गहरा झटका लगा है। वो अभिनेता से काफी निराश और परेशान बताई जा रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जेनिफर लोपेज - फोटो : इंस्टाग्राम @jlo
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने साल 2022 में शादी की थी और दो साल बाद ही दोनों अलग हो गए हैं। दोनों ने 2003 में आई मार्टिन ब्रेस्ट की फिल्म 'गिगली' और 2004 में केविन स्मिथ की 'जर्सी' में साथ काम किया था। शादी के बाद दोनों ने मिलकर बेवर्ली हिल्स में 60 मिलियन डॉलर की कीमत वाला एक घर भी खरीदा था। पीपल से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया है कि अब जेनिफर इस घर में असहज महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक - फोटो : इंस्टाग्राम @jlo/@benaffleckkofficial
तलाक के फैसले पर बात करते हुए सूत्र ने बताया कि जेनिफर बात को तलाक तक ले जाना नहीं चाहती थीं। वो हार मानने वालों में से नहीं है। वो तलाक के बजाय एक-दूसरे के मसलों को सुलझाना चाहती थीं। बताते चलें कि तलाक के कागजों पर जेनिफर और बेन के अलग होने की तारीख 26 अप्रैल लिखी गई है। 

Kareena Kapoor: 'लग्जरी ही सब कुछ नहीं है', पोस्ट को लेकर ट्रोल हुईं बेबो, लोगों ने पटौदी पैलेस की दिलाई याद

4 of 5
जेनिफर लोपेज - फोटो : इंस्टाग्राम @jlo
एक कानूनी विशेषज्ञ ने पीपल से बात करते हुए कहा कि जेनिफर लोपेज अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहती थीं। न चाहते हुए भी उनका इस फैसले को लेना इस बात की ओर इशारा करता है कि वो इस काम को खत्म कर देना चाह रही थीं। 

50 Years Of Haath Ki Safai: हेमा मालिनी-विनोद खन्ना की फिल्म के 50 साल पूरे, कैसा रहा था बॉक्स ऑफिस ?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेन एफ्लेक - फोटो : इंस्टाग्राम @benaffleckkofficial
तलाक की अर्जी के बाद से जेनिफर लोपेज को तो कहीं नहीं देखा गया, लेकिन बेन एफ्लेक को लेकर हाल ही में, खबर आई थी कि उन्हें किक कैनेडी के साथ देखा गया है, जो अमेरिकी राजनेता रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर की बेटी हैं। किक भी बेन की ही तरह फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने टीचर ऑफ द ईयर, द न्यूजरूम, समिट ऑन द समिट और फियर एंड लोथिंग ऑफ द एस्पेन समेत कई फिल्मों में काम किया है। 

Sidharth Malhotra: पर्दे पर फिर रोमांस का जादू चलाने लौटेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा! मिला दिनेश विजन का साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें