अनुभवी पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर हिंदी सिनेमा की सबसे प्रमुख हस्तियों में से एक हैं। अख्तर को पहचान अमिताभ बच्चन की 1973 की फिल्म 'जंजीर' से मिली, जिसमें उन्होंने महान पटकथा लेखक सलीम खान के साथ काम किया था। सलीम-जावेद ने 'शोले', 'दीवार' सहित कई फिल्मों में एक साथ काम किया। अख्तर ने हाल ही में सितारों के नखरे और फिल्मों की बढ़ती लागत पर यह कहकर निशाना साधा कि हेयर स्टाइलिस्ट प्रति दिन 75 हजार रुपये लेते हैं। महान गीतकार ने चुटकी लेते हुए कहा कि काश उन्होंने हेयर स्टाइलिस्ट कौशल सीखा होता।