अली गोनी-जैस्मिन भसीन
- फोटो : सोशल मीडिया
जैस्मिन भसीन ने कहा, 'आइए याद रखें कि साझा की गई हर चीज किसी की वास्तविकता को नहीं दर्शाती है। पोस्ट और कोट्स किसी के जीवन की खिड़की नहीं है। अपने आप अनुमान लगाना और किसी को जज करना बंद करें। इसके बजाय दया और समझ फैलाएं।' उनके इस पोस्ट पर फैंस की कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक ने लिखा, 'बस नफरत करने वालों को नजरअंदाज करें और सुलझे हुए लोगों पर ध्यान दें।' एक अन्य ने लिखा, 'कुछ लोग हमेशा हर चीज में नकारात्मकता ढूंढते हैं। हम आप दोनों से प्यार करते हैं।'