जान्हवी कपूर- 'लापता लेडीज' स्टारकास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी ने देखी 'लापता लेडीज'
'लापता लेडीज' अपनी सादगी की वजह से काफी पसंद की जा रही है। फिल्म दो दुल्हनों की कहानी है, जो एक ट्रेन यात्रा के दौरान भटक जाती हैं। इस फिल्म में महिला सशक्तिकरण की बात की गई है। फिल्म अब तक निर्देशक हंसल मेहता, अभिनेत्री करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, शबाना आजमी , सनी देओल, ट्विंकल खन्ना जैसे हस्तियों से तारीफ बटोर चुकी है। इस कड़ी में अब जान्हवी कपूर भी जुड़ चुकी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की समीक्षा की है।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स डे पर शेयर किया बेटी मालती का क्यूट वीडियो, पति निक के साथ हुईं कोजी