फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mr & Mrs Mahi: मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ से बाहर होने पर मायूस दिखीं जान्हवी, आईपीएल में पहुंचीं बनकर मिसेज माही

Sat, 04 May 2024 10:58 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री जान्हवी कपूर बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के साथ अपनी अगली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के लिए तैयारी कर रही हैं। फिल्म का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है। आखिरकार अब फिल्म भी बड़े पर्दे पर उतरने वाली है। जान्हवी फिल्म का प्रचार उत्साह के साथ कर रही हैं। इस बीच शुक्रवार को जान्हवी को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच में भाग लेते देखा गया। उन्हें मुंबई इंडियंस के लिए चीयर करते और अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए भी देखा गया।
 
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोशल मीडिया पर जान्हवी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। इस दौरान जान्हवी कपूर को नीले रंग का टॉप और डेनिम पहने हुए देखा गया। उनके टॉप पर 'माही' लिखा था और टी के पीछे लिखा था, 'क्रिकेट ही जिंदगी है और जिंदगी ही क्रिकेट है।' उन्हें एमआई टीम के लिए चीयर करते और तालियां बजाते देखा गया। मैच से पहले, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट भी साझा किया था, जिसमें लिखा था, 'माही का दिन निकल गया... मिस्टर माही ने आपको वहां मिस किया राजकुमार राव।' हालांकि, मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ से बाहर होने पर जान्हवी कपूर मायूस दिखीं।
Zeenat Aman: जानवरों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को देख छलके जीनत अमान के आंसू, अपने को-एक्टर्स से की यह अपील
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस मैच में सुहाना खान, अबराम, शनाया कपूर और अनन्या पांडे के अलावा चंकी पांडे और संजय कपूर भी मौजूद थे। वहीं बीते दिन 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के ट्रेलर को लेकर भी जानकारी सामने आई थी। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का ट्रेलर मई के दूसरे हफ्ते में रिलीज होने वाला है, जिसकी सटीक तारीख की पुष्टि जल्द ही की जाएगी। ट्रेलर लॉन्च के बाद फिल्म के प्रीमियर तक तीन सप्ताह के अभियान के हिस्से के रूप में गाने का अनावरण किया जाएगा।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने दिया अपनी अगली फिल्म पर बड़ा अपडेट, इस दिन से शूटिंग शुरू करेंगे अभिनेता

4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें आई थीं कि 'मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर मई के दूसरे हफ्ते में रिलीज होगा। एक दो दिन में तारीख तय कर ली जाएगी और उसका खुलासा किया जाएगा। ट्रेलर के बाद गाने का अनावरण किया जाएगा। विचार यह है कि लगभग तीन सप्ताह का एक सघन अभियान चलाया जाए।' राजकुमार राव मई में रिलीज होने वाली एक और फिल्म 'श्रीकांत' में भी दिखाई देंगे, जहां 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के ट्रेलर के रिलीज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : इंस्टाग्राम
मिस्टर एंड मिसेज माही  का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है, जिन्होंने 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' से निर्देशन की शुरुआत की थी, जिसमें जान्हवी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म को करण जौहर, जी स्टूडियोज, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता का समर्थन मिला है। धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' जी स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत की गई है। यह फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें