फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueliene Fernandez: काफी उतार-चढ़ाव वाले दौर से गुजर रही हैं जैकलीन, बताया कैसे खुद को रखती हैं सकारात्मक

Sat, 31 Aug 2024 02:53 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम @jacquelienefernandez
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का फिल्मी करियर और निजी जीवन काफी उतार-चढ़ाव वाले दौर से गुजर रहा है। अभिनेत्री इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से नहीं, ब्लकि अन्य कारणों से काफी चर्चा में रहती हैं, जो सकारात्मक नहीं है। हाल में ही अभिनेत्री ने इस पर बात की है कि वो कैसे इन चीजों से निपटती हैं। हार्पर्स बाजार के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने बॉलीवुड में भाषा की वजह से होने वाली दिक्कतों पर भी बात की है। उन्होंने कहा कि वह अभी भी इससे जूझ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम @jacquelienefernandez
अभिनेत्री ने बातचीत के दौरान कहा, "सकारात्मक और नकारात्मक चीजें हमेशा रहेंगी, लेकिन जिस चीज ने मेरी सबसे ज्यादा मदद की है, वह है प्यार पाने की इस निरंतर इच्छा और जरूरत को छोड़ना और यह महसूस करना कि यह वास्तव में आखिरी भ्रम है, जो हम सभी महसूस करते हैं। इस वजह से ही मैं खुद को स्वतंत्र, विनम्र और शांत रख पाती हूं।" अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्हें किसी भी चीज से डर नहीं लगता। उन्होंने कहा, मैं हमेशा से ईश्वर में विश्वास करती रही हूं। यह मेरे जीवन में एक बहुत ही मजबूत शक्ति है और इसी वजह से ही मुझे कभी किसी चीज से डर नहीं लगता। 
विज्ञापन

3 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम @jacquelienefernandez
जैकलीन ने आगे कहा कि उन्होंने कई सारे बदलाव किये हैं। उन्होंने कहा कि वो अक्सर ध्यान लगाती हैं। इसके अलावा अब वह सही और गलत लोगों के बीच अंतर करने में सक्षम हो गई हैं। अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने परिवार और अच्छे लोगों को अपने करीब रखती हैं। उन्होंने कहा,"मैं सहानुभूति रखने की क्षमता को अपनी महाशक्ति के रूप में रखती हूं, न कि कमजोरी के रूप में।" गौरतलब है कि पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)  द्वारा जैकलीन को ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। चंद्रशेखर के साथ उनके संबंधों के लिए ईडी अधिकारियों ने कई बार उनसे पहले भी पूछताछ की है।
अनुपम खेर के दफ्तर में पधारे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, अभिनेता की मां से लिया आशीर्वाद

4 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम @jacquelienefernandez
भाषा की वजह से होती दिक्कतों पर अभिनेत्री ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, मैं अभी भी भाषा की दिक्कतों से निपट रही हूं। मैं इसका प्रशिक्षण लेती हूं और कड़ी मेहनत करती हूं। एक ऐसी भाषा में बोलना और प्रदर्शन करना, जो मेरी मातृभाषा भी नहीं है। मुझे खुद को उसमें बेहतर होते हुए देखना काफी सकारात्मक और अच्छा लगता है। मुझे अपने शुरुआती वर्ष भी याद हैं, जब मैंने काम करना शुरू किया था।"
Aditi Rao Hydari: 400 साल पुराने मंदिर में सिद्धार्थ से शादी करेंगी अदिति, बोलीं- परिवार के लिए महत्वपूर्ण है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम @jacquelienefernandez
अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्हें करियर के शुरुआती वर्षों में भाषा की वजह से काफी समस्या हुई। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक बुरा सपना था, क्योंकि उन्हें आलोचकों की तरफ से काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि उनकी तीसरी फिल्म 'मर्डर 2', साल 2011 में रिलीज हुई थी, उसके बाद ही कुछ सकारात्मक निर्णय और रचनात्मक आलोचना प्राप्त हुई थीं। इसके बाद वह 'हाउसफुल 2' (2012) और 'रेस 2' (2013) में भी नजर आईं। जैकलीन अगली बार फिल्म 'वेलकम टू जंगल' में नजर आएंगी, जो 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।
Shreya Ghoshal: कोलकाता रेप मामले से आहत हैं श्रेया घोषाल, कॉन्सर्ट किया स्थगित, कहा- स्टैंड लेना जरूरी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें