इरफान खान! वह कलाकार जिनका नाम लेते ही सबसे पहले उनकी आंखें याद आती हैं। वह जब पर्दे पर संवाद नहीं बोल रहे होते थे तो उनकी आंखें बोल रही होती थीं। अफसोस कि आज वह हमारे बीच नहीं हैं। कई शानदार फिल्मों में अभिनय का कमाल दिखाने वाले इरफान खान वर्ष 2020 में आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कह गए। अपनी फिल्मों के जरिए वे आज भी अपने चाहने वालों के बीच जिंदा हैं।