फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunday Box Office: तीन दिन में ही रुसलान का हुआ बंटाधार, वीकेंड पर मैदान-बड़े मियां छोटे मियां को मिला फायदा

Mon, 29 Apr 2024 10:28 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई दिनों से सिनेमाघरों में लगी अजय देवगन स्टारर फिल्म 'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' दर्शकों को अब भी पसंद आ रही हैं। हालांकि, वक्त के साथ इन फिल्मों की कमाई में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मगर इस वीकेंड इनकी कमाई में उछाल देखी गई है। 
विज्ञापन
1 of 5
मैदान, रुसलान, बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : इंस्टाग्राम
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई आयुष शर्मा की फिल्म रुसलान' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सिनेमाघरों में आते ही इस फिल्म का बुरा हाल हो गया है। फिल्म ने तीन दिन में ही अपने घुटने टेक दिए हैं। वहीं, कई दिनों से सिनेमाघरों में लगी अजय देवगन स्टारर फिल्म 'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' दर्शकों को अब भी पसंद आ रही हैं। हालांकि, वक्त के साथ इन फिल्मों की कमाई में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मगर इस वीकेंड इनकी कमाई में उछाल देखी गई है। ऐसे में जानते हैं रविवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का क्या हाल रहा...
विज्ञापन

2 of 5
'रुसलान' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रुसलान
बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा स्टारर 'रुसलान' सिनेमाघरों में आते ही फेल साबित हो गई है। करण एल भूटानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। मगर ये दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में असफल साबित हुई है। आयुष शर्मा की फिल्म को वीकेंड का भी बिल्कुल फायदा नहीं हुआ है।  

Jr NTR: जूनियर एनटीआर के साथ डिनर पर पहुंचे ऋतिक-सबा, आलिया का हाथ थामे रणबीर भी आए नजर, करण जौहर भी हुए शामिल
विज्ञापन

3 of 5
'रुसलान' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर पहले दिन महज 55 लाख रुपये की ओपनिंग ली। दूसरे दिन यानी कि शनिवार को फिल्म ने 85 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, तीसरे दिन 'रुसलान' ने 79 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने 2.09 करोड़ की कमाई कर ली है। 

4 of 5
फिल्म मैदान - फोटो : सोशल मीडिया
मैदान
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' मजबूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाए हुए है। हालांकि फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन वक्त के साथ फीका होता दिख रहा है। मगर इस वीकेंड पर मैदान की कमाई में उछाल देखने की मिली है। 17वें दिन फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, 18वें दिन 'मैदान' ने 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही 'मैदान' का टोटल कलेक्शन 42.75 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बड़े मियां छोटे मियां
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' दर्शकों का अब भी मनोरंजन कर रही है। हालांकि गुजरते दिनों के साथ फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है। 'बड़े मियां छोटे मियां' की कमाई अब लाखों में सिमट गई है। 17वें दिन फिल्म ने 65 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। 18वें दिन 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 60.65 करोड़ रुपये हो गया है। 

Dipika Chikhlia Birthday: जन्मदिन पर आए इतने गुलदस्ते, नहीं खुल पाया घर का दरवाजा,सीता की मां हो गई थीं परेशान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें