फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Labour Day 2025: मजदूरों की जिंदगी पर बनी हैं ये फिल्में, परदे पर दिखीं मेहनतकशों की दुश्वारियां

Thu, 01 May 2025 09:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

International Labour Day 2025: हर साल 01 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। मजदूरों के संघर्ष को कई बॉलीवुड फिल्मों में भी प्रमुखता से दिखाया गया है। जानते हैं....
विज्ञापन
1 of 8
नया दौर, पुष्पा, कुली - फोटो : सोशल मीडिया
01 मई को दुनियाभर में मजबूर दिवस मनाया जाता है। मजूदरों के संघर्ष और अधिकारों पर चर्चा होती है। सिनेमा की दुनिया में भी मजदूरों के के जीवन पर आधारित फिल्में बनी हैं। इनकी कहानी और संवाद दिल छूने वाले हैं। जानते हैं
विज्ञापन

2 of 8
नया दौर - फोटो : साभार-@imdb.com
'नया दौर'
साल 1957 में आई इस फिल्म को भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर माना जाता है। फिल्म एक तांगे वाले के संघर्ष पर आधारित है, जिसका किरदार दिलीप कुमार ने निभाया है। इस फिल्म का गाना 'साथी हाथ बढ़ाना' आज भी खूब मशहूर है। फिल्म में अभिनेता के अपने साथी मजदूरों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए किए गए संघर्ष को दिखाया गया है। 
विज्ञापन

3 of 8
पैगाम - फोटो : सोशल मीडिया
'पैगाम'
साल 1959 में आई इस फिल्म में भी दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं। फिल्म की कहानी काम करने वाले मजदूरों और फैक्ट्री मालिक के ईर्द-गिर्द झूमती है। फिल्म में मजदूरों और फैक्ट्री मालिक के बीच वर्ग संघर्ष की स्थिति को बखूबी फिल्माया गया है।

4 of 8
नमक हराम - फोटो : साभार-@ imdb.com
'नमक हराम'
राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन स्टारर यह फिल्म साल 1973 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मुंबई की कपड़ा फैक्ट्रियों में यूनियन के उदय को दिखाया गया था। इसके साथ ही इसमें 1970 में महंगाई और मंदी के मुद्दे को भी प्रमुखता ने उठाया गया था। 
विज्ञापन

5 of 8
दीवार फिल्म का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
'दीवार'
1970 के दशक की सामाजिक राजनीतिक उथल-पुथल दर्शाती इस फिल्म में भी राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन साथ नजर आए थे। 1975 में आई फिल्म दीवार को हिंदी सिनेमा के इतिहास की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। इसी फिल्म ने बिग बी को बॉलीवुड का एंग्री यंग मैन बनाया था।
विज्ञापन

6 of 8
काला पत्थर - फोटो : सोशल मीडिया
'काला पत्थर'
वास्तविक घटना पर बनी यह फिल्म साल 1979 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिखाया गया हादसा बिहार के धनबाद जिले के चसनाला का है, जिसमें कोयला खदान में धमाके के बाद पानी भरने से 372 मजदूरों की मौत हो गई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और शशि कपूर ने चौथी बार स्क्रीन शेयर की थी।
विज्ञापन

7 of 8
कुली - फोटो : सोशल मीडिया
'कुली'
फिल्म कूली में अमिताभ बच्चन ने इकबाल का किरदार निभाया था। जबकि सहायक भूमिकाओं में ऋषि कपूर, रति अग्निहोत्री, कादर खान, वहीदा रहमान, सुरेश ओबरॉय, पुनीत इस्सर आदि नजर आए थे। फिल्म में मजदूरों का संघर्ष और अपने हक की लड़ाई को दिखाया गया है।
विज्ञापन

8 of 8
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
'पुष्पा'
नए दौर की फिल्म का नाम लिया जाए तो 'पुष्पा: द राइज' का नाम सबसे पहले आएगा। इस फिल्म चंदन की लकड़ी का अवैध व्यापार पुष्पराज (अल्लू अर्जुन) मजदूरी से शुरू करता है। इस फिल्म का दूसरा पार्ट 'पुष्पा 2' बीते वर्ष सिनेमाघरों में आया। दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं।

और पढ़ें:
Nawazuddin Siddiqui Daughter: पापा की फिल्म 'कॉस्तॉव' देखने पहुंचीं नवाजुद्दीन की बिटिया शोरा, देखें वीडियो

Ground Zero Day 6: ‘ग्राउंड जीरो’ की कमाई में गिरावट जारी, जानिए छठे दिन इमरान हाशमी की फिल्म का क्या रहा हाल?

Bhootnii Screening: फिल्म स्क्रीनिंग पर पहुंचे इब्राहिम, पलक के भाई संग खेलते दिखे; संजय दत्त की धांसू एंट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें