रोहित शेट्टी
- फोटो : social media
एक पॉडकास्ट में रोहित ने कहा कि इंडियन पुलिस फोर्स में सिवाय कुछ एपिसोड्स के अपशब्द भी नहीं हैं। निर्देशक ने बताया कि कुछ ऐसे सीन हैं जहां पुलिस के किरदारों के लिए उस तरह से बोलना जरूरी था। उन्होंने कहा, "इसके अलावा इसमें कोई अश्लीलता नहीं है। हमारी भारतीय संस्कृति अलग है। हमारे बीच अभी भी बहुत सम्मान है और हम इसके लिए जाने जाते हैं। जो लोग ऐसा कुछ बना रहे हैं, वे कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं, लेकिन मुझे अपनी कोर ऑडियंस को असहज नहीं करना चाहता हूं।