टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो ‘इंडियन आइडल सीजन 13’ को ऋषि सिंह ने जीत लिया है। ऋषि ने फिनाले में सोनाक्षी कर, शिवम सिंह, चिराग कोटवाल, बिदिप्ता चक्रवर्ती और देवोस्मिता रॉय को पीछे छोड़ यह ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ऋषि शो की शुरुआत से ही काफी लोकप्रिय हो गए थे, जिसके वजह से सोशल मीडिया पर पहले ही लोग दावा कर रहे थे कि वह शो में जरूर जीत हासिल करेंगे। अब हाल ही में, ऋषि ने इस बात का खुलासा किया है कि वह एक बार फिर इस शो में आना चाहते हैं।