फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Films: तवायफों पर आधारित फिल्में और सीरीज, इन अभिनेत्रियों ने निभाया था वेश्या का किरदार

Tue, 14 May 2024 04:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड में हर तरह की फिल्में बनती आई हैं, जिनमें तवायफों पर आधारित फिल्मों ने एक खास जगह लोगों के दिलों में बना रखी हैं। पाकीजा, उमराव जान, देवदास, गंगूबाई काठियावाड़ी और अब हीरामंडी भी तवायफों पर आधारित है। आइए नजर डालते हैं तफायफों पर आधारित फिल्मों और वेब सारीज के ऊपर।
 
विज्ञापन
1 of 6
तवायफों पर आधारित फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में हर तरह की फिल्में बनती आई हैं, जिनमें तवायफों पर आधारित फिल्मों ने एक खास जगह लोगों के दिलों में बना रखी हैं। पाकीजा, उमराव जान, देवदास, गंगूबाई काठियावाड़ी और अब हीरामंडी भी तवायफों पर आधारित है। आइए नजर डालते हैं तफायफों पर आधारित फिल्मों और वेब सारीज के ऊपर।
विज्ञापन

2 of 6
हीरामंडी - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
1 मई को ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'हीरामंडी द डॉयमंड बाजार' में मनीषा कोइराला, अदीति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मीन सहगल और सोनाक्षी सिन्हा ने अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म पूरी तरह से तफायफों की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में मनीषा कोइराला ने मल्लिकाजान का किरदार निभाया है, जो सभी तफायफों की हैड होती हैं। इसके अलावा अदीति राव हैदरी ने मल्लिकाजान की बेटी बिब्बोजान का किरदार निभाया है। संजीदा शेख ने मल्लिकाजान की छोटी बहन फहीदा की भूमिका निभाई है। ऋचा ने लज्जो, शर्मिन सहगल ने आलमजेब का किरदार निभाया है। सोनाक्षी सिन्हा ने इस सीरीज में दो किरदार निभाए हैं। सोनाक्षी ने रेहाना आपा और फरदीन का किरदार निभाया है। 
विज्ञापन

3 of 6
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तवायफों पर आधारित है। इस फिल्म में आलिया ने गंगूबाई का की तवायफ का किरदार निभाया था। आलिया भट्ट अभिनीत 'गंगूबाई काठियावाड़ी' गंगा की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो नादानी में एक फिल्म स्टार बनने के लिए घर से भागती है, लेकिन वेश्यावृत्ति में मजबूर हो जाती है। वह वेश्यालयों में श्रम अधिकारों की शुरुआत करती है, और वेश्याओं को सप्ताह में एक बार छुट्टी देने की वकालत करती है। गंगूबाई आगे चलकर उस वेश्यालय की मालकिन और माफिया रानी बन जाती है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी।

4 of 6
पाकीजा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'पाकीजा' में मीना कुमारी ने एक तवायफ की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में मीना कुमारी ने एक वैश्या साहिबजान का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

5 of 6
उमराव जान - फोटो : सोशल मीडिया
1981 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' में रेखा ने एक तवायफ का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन मुजफ्फर अली ने किया था। इस फिल्म को मिर्जा हादी रुस्वा के लिखे गए उपन्यास उमराव जान अदा पर बनाया गया था। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने इस फिल्म में लखनऊ की एक तवायफ उमराव जान का किरदार निभाया था। जिसका बचपन का नाम आमरीन था लेकिन एक घटना के बाद वह कोठेवाली बनने पर मजबूर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देवदास - फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' में माधुरी दीक्षित तवायफ के किरदार में नजर आई थीं। शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की फिल्म देवदास अपनी रिलीज के इतने सालों बाद भी लोगों को पसंद है। देवदास और पारो के बीच की इस प्रेम कहानी में तवायफ चंद्रमुखी का प्यार देखने लायक था। फिल्म में माधुरी दीक्षित ने तवायफ का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें