फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: 'क्योंकि...' के अलावा टीवी के ये शोज भी रहे आइकॉनिक, आज भी जादू बरकरार

Thu, 10 Jul 2025 07:35 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Iconic Indian TV Serials: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक बार फिर 29 जुलाई से टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। इसी बीच आपको उन सीरियल्स के बारे में बताते हैं जो 'क्योंकि' के अलावा टीवी की दुनिया के आइकॉनिक शोज रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
आइकॉनिक टीवी शोज - फोटो : IMDb
भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में कुछ शोज ऐसे रहे हैं जिनका जादू वर्षों बाद भी बरकरार है। उनमें से एक है ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, जो साल 2000 में लॉन्च हुआ था और स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय की जोड़ी को घर-घर में पहचान मिली थी। अब जब इस शो की वापसी का ऐलान हो चुका है और नया सीजन 29 जुलाई से टेलीकास्ट होने जा रहा है, तो आइए नजर डालते हैं उन दूसरे आइकॉनिक सीरियल्स पर जो आज भी दर्शकों की यादों में जिंदा हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
कुमकुम - फोटो : IMDb
कहानी घर-घर की (2000–2008)
स्टारकास्ट: साक्षी तंवर (पार्वती), किरण करमाकर, अली असगर

पार्वती और ओम अग्रवाल की इस पारिवारिक कहानी ने उस दौर में हर घर का हिस्सा बन गई थी। साक्षी तंवर ने पार्वती के रूप में एक मजबूत, संस्कारी और दमदार महिला के तौर पर पहचान बनाई। शो ने पारिवारिक मूल्यों को बखूबी दर्शाया और आज भी इसके दोबारा लौटने की चर्चाएं होती रहती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Archana Gautam: बिग बॉस फेम अर्चना गौतम की कार से दिनदहाड़े हुई चोरी, वीडियो शेयर कर सुनाई आपबीती

 
विज्ञापन

3 of 6
कसौटी जिंदगी की - फोटो : IMDb
कसौटी जिंदगी की (2001–2008)
स्टारकास्ट: श्वेता तिवारी (प्रेरणा), सीजेन खान (अनुराग), रोनित रॉय (मिस्टर बजाज)
प्रेरणा और अनुराग की प्रेम कहानी ने दर्शकों को खूब भावुक किया। शो इतना हिट रहा कि एकता कपूर ने इसका नया सीजन भी लॉन्च किया, हालांकि वो उतना सफल नहीं रहा जितना पुराना सीजन।

 

4 of 6
बालिका वधू - फोटो : IMDb
बालिका वधू (2008–2016)
स्टारकास्ट: अविका गौर (आनंदी), अविनाश मुखर्जी, सिद्धार्थ शुक्ला
ये शो बाल विवाह जैसे संवेदनशील मुद्दे को लेकर आया और पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। आनंदी का किरदार निभाने वाली अविका गौर रातों-रात स्टार बन गईं। शो की सामाजिक प्रासंगिकता आज भी लोगों के जेहन में है।

 
विज्ञापन

5 of 6
उतरन - फोटो : IMDb
उतरन (2008–2015)
स्टारकास्ट: टीना दत्ता (इच्छा), रश्मि देसाई (तपस्या), नंदीश संधू
गरीबी और अमीरी के बीच के सामाजिक फासलों को दिखाता ये शो दर्शकों से जुड़ गया था। इच्छा और तपस्या की दोस्ती, दुश्मनी और बदलते रिश्तों ने लंबे समय तक लोगों को बांधे रखा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कहीं तो होगा - फोटो : IMDb
कहीं तो होगा (2003–2007)
स्टारकास्ट: राजीव खंडेलवाल (सूजल), आमना शरीफ (कशिश)
सूजल और कशिश की केमिस्ट्री ने टेलीविजन पर रोमांस को एक नया चेहरा दिया। शो युवाओं में बेहद लोकप्रिय रहा और आज भी लोग इस जोड़ी की वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें