फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Pahwa: मनोज पाहवा ने किया खुलासा, 'सिंह इज किंग' के दौरान हम पार्टी करते थे और अक्षय कुमार शराब...

Sun, 25 Aug 2024 01:13 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'ऑफिस ऑफिस' से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता मनोज पाहवा जल्द ही वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार और मनोज पहवा - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar/@manoj__pahwa429
'ऑफिस ऑफिस' से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता मनोज पाहवा जल्द ही वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में नजर आने वाले हैं। एक हालिया साक्षात्कार में मनोज ने हिंदी सिनेमा के कुछ जाने-माने कलाकारों की मेहनत को लेकर कई जानकारी साझा की है। मनोज ने बताया कि ये कलाकार किस हद तक अपने काम के लिए समर्पित रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
मनोज पाहवा ने अक्षय कुमार के साथ 'सिंह इज किंग' फिल्म में काम किया था। इस कॉमेडी फिल्म की शूटिंग के दौरान का अनुभव साझा करते हुए मनोज ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में एक महीने तक शूटिंग चली थी और वो रोजाना पार्टी करते थे। मनोज और फिल्म के अन्य कलाकारों के साथ अक्षय कुमार भी वहीं मौजूद रहते थे।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
मनोज पाहवा ने हिंदी रश से हुई बातचीत में बताया कि सब लोग मजे कर रहे होते थे, लेकिन अक्षय कुमार रात नौ बजे सोने के लिए चले जाते थे और शराब भी नहीं पीते थे। आठ बजे से पहले ही उनका ट्रेनर उन्हें खाना तैयार होने की खबर देता था। सुबह, जब घड़ी में चार बजते थे तो अक्षय कुमार दो से तीन घंटे तक पसीना बहाते थे।

Rajkummar Rao: किसी टैग का गुलाम नहीं बनना चाहते राजकुमार राव, कहा - मैं एक अभिनेता हूं, मुझे गिरगिट बनना है

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
पिछली बार 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में नजर आए मनोज पाहवा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा के साथ 'दिल धड़कने दो' फिल्म में भी काम कर चुके हैं, जिसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया था। मनोज ने बताया कि शूटिंग सुबह चार-पांच बजे तक होती थी, जिसके बाद लोग सोने के लिए निकल पड़ते थे। वहीं, अनुष्का और प्रियंका पहले दो घंटा कसरत करती थीं और उसके बाद ही नींद लेती थीं। 

John Abraham: वेदा के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर जॉन अब्राहम की प्रतिक्रिया, कहा-मुझे बहुत गर्व है कि हमने...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनोज पाहवा - फोटो : इंस्टाग्राम @manoj__pahwa429
मनोज पाहवा ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। उनकी कुछ फिल्मों की बात करें तो उनमें मुल्क, शादी में जरूर आना, वॉन्टेड, टोटल धमाल, अनेक, डरना जरूरी है, वन टू थ्री, डेढ़ इश्किया, धमाल और जॉली एलएलबी शामिल हैं। 

Sooraj Barjatya: हां, ‘मुगल ए आजम’ पर बनी ‘मैंने प्यार किया’, सुमन में उस लड़की की छवि जिसे मैं चाहता था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें