फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I Want To Talk: अभिषेक बच्चन की नई फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का अनोखा टीजर जारी, 22 नवंबर को होगी रिलीज

Wed, 23 Oct 2024 12:50 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिषेक बच्चन निर्देशक शूजित सरकार की आगामी बहुचर्चित फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में नजर आएंगे। इसका टीजर कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
आई वांट टू टॉक - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 2023 में रिलीज हुई फिल्म घूमर में अभिषेक आखिरी बार नजर आए थे। अभिषेक की आगामी फिल्म आई वांट टू टॉक है। फिल्म का रोमांचक और अद्भुत टीजर कुछ ही देर पहले यूट्यूब पर जारी किया गया। फिल्म के टीजर में अभिषेक नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, कार के डेक पर एक स्टैच्यू रखा है, जिसका सर लगातार हिलता दिखाई दे रहा है। इसके पीछे से अभिषेक का वॉइस ओवर सुनाई दे रहे है।
 
विज्ञापन

2 of 5
आई वांट टू टॉक - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक ने टीजर में वॉयसओवर के लिए अपनी आवाज भी दी है। वॉयसओवर में, वह कहते हैं, "मुझे सिर्फ बात करना पसंद नहीं है। मैं बात करने के लिए जीता हूं। जिंदा होने में और मरने में बस यही एक बात का अंतर दिखाई देता है। जिंदा लोग बोल पाते हैं और मरे हुए लोग बोल नहीं पाते।" टीजर का आखिर में फिल्म का शीर्षक सामने आता है। यूट्यूब के अलावा अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी फिल्म का टीजर साझा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan
यूट्यूब पर फिल्म का टीजर जारी किया गया। टीजर के आखिर में फिल्म के कलाकारों का भी पता चला। अभिषेक मुख्य भूमिका में हैं, फिल्म में अहिल्या बामरू, जॉनी लीवर, जयंत कृपलानी, पियरले डे और क्रिस्टिन गोडार्ड नजर आएंगे।
 

4 of 5
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
आई वांट टू टॉक के अद्भुत टीजर को अभिषेक के प्रशंसकों की लगातार प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं विक्की कौशल ने भी फिल्म के टीजर की बड़ी सराहना की है। विक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर टीजर साझा किया और लिखा, "शूजित दा का जादू! टीजर पसंद आया। शीर्षक पसंद आया और... एबी का इंतजार नहीं कर सकता!" बता दें अभिषेक और विक्की ने मनमर्जियां में साथ काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan
'आई वांट टू टॉक' अभिषेक और शूजित की पहली साथ में फिल्म है। हालांकि, शूजित ने अभिषेक के पिता, अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ 'पीकू' (जिसमें शूजित सरकार सह-लेखक थे) और 'गुलाबो सिताबो' में काम किया है। आई वांट टू टॉक 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का हाल बेहाल, जानिए जिगरा-देवरा-वेट्टैयन-विक्की विद्या की कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें