फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Housefull 5 Day 4 Collection: चौथे दिन 100 करोड़ के दहलीज पर पहुंची ‘हाउसफुल 5’, जानें सोमवार को कितनी की कमाई

Mon, 09 Jun 2025 09:43 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Housefull 5 Box Office Report: शुक्रवार को रिलीज हुई हाउसफुल 5 लगातार सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जानिए सोमवार को वर्किंग डे पर फिल्म ने की कितनी कमाई।

विज्ञापन
1 of 5
हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में इन दिनों अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन समेत लगभग 18 कलाकारों से सजी ‘हाउसफुल 5’ दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और सिर्फ शुरुआती चार दिनों में ही फिल्म 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है। जानते हैं अब सोमवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन

2 of 5
हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स

सोमवार को इतनी रही ‘हाउसफुल 5’ की कमाई
शुरुआती तीन दिनों में शानदार कमाई करने वाली ‘हाउसफुल 5’ के अब सोमवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। खबर लिखे जाने तक अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ ने सोमवार को 9.7 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। इसके साथ अब फिल्म की कुल कमाई 97.2 करोड़ रुपए हो गई है। हालांकि, उम्मीद है कि अभी लेट नाइट शोज में फिल्म की कमाई में और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।

विज्ञापन

3 of 5
हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स

100 करोड़ क्लब में एंट्री पर टिकी निगाहें
‘हाउसफुल 5’ की रफ्तार देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ऐसे में अगर 4 से 5 दिन में फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेती है, तो देखना ये होगा कि फिल्म की आगे की कमाई किस रफ्तार से आगे बढ़ती है।

4 of 5
'हाउसफुल 5' मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘हाउसफुल 5’ को मिली अच्छी शुरुआत
क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बाद ‘हाउसफुल 5’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही थी। फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ के साथ अपना खाता खोला था। इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में अच्छी-खासी उछाल देखने को मिली। शनिवार को दूसरे दिन जहां फिल्म ने 31 करोड़ की कमाई की। तो वहीं रविवार को तीसरे दिन फिल्म की कमाई में और भी उछाल दिखी और फिल्म ने 32.5 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह से तीन दिन में ही फिल्म का कलेक्शन 87.5 करोड़ तक पहुंच गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स
चर्चा में बनी है फिल्म की स्टारकास्ट
तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित ‘हाउसफुल 5’ में डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा कलाकार नजर आए हैं। फिल्म की भारी-भरकम स्टारकास्ट टीजर के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। ‘हाउसफुल 5’ साजिद नाडियाडवाला के हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म है। इससे पहले फ्रेंचाइजी की चार फिल्में आ चुकी हैं और चारों बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें