फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद निजी रिश्तों पर खुलकर बोले हॉलीवुड सिंगर

Thu, 15 Mar 2018 03:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अपने बेहतरीन गानों से लोगों का दिल जीतने वाले हॉलीवुड सिंगर जेन मलिक के फैंस के लिए बुरी खबर है। जेन मलिक ने अमेरिकी मॉडल गर्लफ्रेंड गीगी हदीद से ब्रेकअप कर लिया है। उनके फैंस हमेशा से इस स्टार कपल को काफी पसंद करते रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Mind of Mine एलबम से फेमस हुए जेन और गीगी हदीद पिछले दो साल से रिश्ते में थे। बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें चल रही थीं, लेकिन कभी भी इन दोनों ने इसके बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा था। आखिरकार दोनों ने अब ब्रेकअप की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन

3 of 5
जेन की गर्लफ्रेंड गीगी ने मीडिया से सामने ब्रेकअप की बात स्वीकारी और कहा कि ब्रेकअप की खबरें कभी भी व्यक्तिगत नहीं होती हैं, इसलिए मैं इस पर खुलकर बात कर रही हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं हमेशा जेन के प्यार और उनके सपोर्ट को हमेशा याद रखूंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं जेन के साथ एक दोस्त बनकर हमेशा उनके साथ रहूंगी। मैं उनके अच्छे भविष्य के लिए कामना करती हूं। 
 

4 of 5
गीगी हदीद के बाद खुद जेन ने भी ब्रेकअप की बात को स्वीकारा है। उन्होंने भी गीगी को उनके प्यार के लिए आभार व्यक्त किया है। जेन ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं गीगी के साथ बहुत ही खूबसूरत रिश्ते में था, जिसमें बहुत प्यार और एन्जॉय था। उन्होंने गीगी के बारे में कहा कि उनका व्यक्तित्व सादगी से भरा है। मैं दोनों के फैंस को भी शुक्रिया करता हूं, जो इस परिस्थिति में गीगी के साथ हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पता हो कि इन स्टार कपल से पहले जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज ने भी आपसी सहमति से ब्रेकअप कर लिया था, लेकिन कुछ समय से जस्टिन बीबर और सेलेना फिर से साथ आ गए हैं। अब जेन और गीगी के फैंस भी उनसे इस तरह फिर से साथ आने की उम्मीद कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें