फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर पाक मॉडल को सजा-ए-मौत, पूर्व पति को मारने के लिए बनाया था खौफनाक प्लान

Thu, 15 Mar 2018 12:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पाकिस्तान की एक कोर्ट ने अपनी साथी की हत्या मामले में एक देश की मशहूर फैशन मॉडल आजमा राउ उर्फ तूबा को मौत की सजा सुनाई। तूबा पर आरोप था कि उसने अपनी साथी मॉडल अबीरा को 2014 में जहर देकर मौत के घाट उतारा।
विज्ञापन

2 of 4
सजा सुनाने के अलावा तूबा पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। लाहौर की अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश आयिशा राशिद ने मंगलवार को तूबा के सामने ही फैसला दिया। हालांकि कोर्ट ने इस मामले में दो अन्य संदिग्धों - फारूक रहमान और हकीम जीशान को बरी कर दिया।
विज्ञापन

3 of 4
2014 में 20 साल की अबीरा का शव लाहौर के लॉरी अड्डा बस स्टेंड में पाया गया था। पुलिस तफ्तीश के बाद पुलिस ने तूबा और दो अन्य को गिरफ्तार किया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामला सुलझाने में मदद मिली।
विज्ञापन

4 of 4
पुलिस के मुताबिक, तूबा अपने पूर्व पति बाबर बट्ट की हत्या करनी चाहती थी। इसके लिए उसने अबीरा के साथ मिलकर प्लान बनाया। लेकिन बाद में अबीरा ने तूबा का साथ छोड़ दिया। जिसके बाद तूबा ने अबीरा की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें