फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dwayne Johnson Birthday: डिप्रेशन की वजह से रेसलर बने थे 'द रॉक', इंस्टाग्राम फॉलोअर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

Sat, 02 May 2020 11:22 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ड्वेन जॉनसन बर्थडे - फोटो : अमर उजाला
हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। न सिर्फ अमेरिका बल्कि भारत सहित पूरी दुनिया में उनके फैंस हैं। ड्वेन जॉनसन दो मई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। वैसे अधिकतर फैंस ड्वेन जॉनसन को 'द रॉक' के नाम से जानते हैं। रेसलिंग की दुनिया से हॉलीवुड में कदम रखने वाले ड्वेन अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ अपनी शानदार बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं ड्वेन से जुड़ी कुछ बातें।
विज्ञापन

2 of 7
Dwayne Johnson - फोटो : amar ujala mumbai
ये बात तो सभी जानते हैं कि फिल्मों में अपना दमखम दिखाने से पहले ड्वेन रेस्लिंग के बादशाह थे, लेकिन ये बात काफी कम लोग जानते हैं कि ड्वेन डिप्रेशन की वजह से रेस्लर बने।ओप्राह विनफ्रे के कार्यक्रम 'ओन' में दिए एक साक्षात्कार में ड्वेन ने यह बात कही थी। ड्वेन ने कहा था कि वो 20 साल के रहे होंगे जब वो अमरीकी फुटबॉल टीम कैलगरी स्टैम्पेडर्स की तरफ से खेलते थे लेकिन उन्हें टीम से निकाल दिया गया था जिसके चलते वो डिप्रेशन में चले गए थे।
विज्ञापन

3 of 7
ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन
दरअसल ड्वेन कनाडा में चार साल से अमरीकी फुटबॉल खेल रहे थे लेकिन उन्हें निकाल दिया गया और वो डिप्रेशन में चले गए। इसके बाद ड्वेन ने इंटरव्यू में कहा था, आपको ऐसा लगता है कि आप अकेले हैं और यह सब सिर्फ आपके साथ ही हो रहा है। सबसे बड़ी बात है कि आपको यह समझना होगा कि आप अकेले नहीं है जिसके साथ कुछ बुरा हो रहा है, न ही आप आखिरी हैं।'

4 of 7
रॉकी जॉनसन और ड्वेन जॉनसन - फोटो : सोशल मीडिया
ड्वेन ने आगे कहा था,'छह सप्ताह बाद मेरे कोच ने कहा कि मैं टीम में वापस आ जाऊं लेकिन मैंने मना कर दिया। मेरे पिता ने मुझसे कहा था कि मैं ऐसा करके अपने करियर की सबसे बड़ी गलती कर रहा हूं। लेकिन शायद वो मेरे लिए सबसे अच्छा साबित हुआ। क्योंकि फुटबॉल के जाने के बाद ही मेरे जीवन में रेस्लिंग आई।'
विज्ञापन

5 of 7
Varun Dhawan - फोटो : Instagram
वैसे तो ड्वेन के लाखों- करोड़ों फैंस हैं लेकिन बॉलीवुड स्टार वरुण धवन भी ड्वेन को काफी पसंद करते हैं। ड्वेन के लिए वरुण कई बार अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। वहीं अच्छी बात है कि ड्वेन भी जानते हैं कि वरुण उनके फैन हैं। ऐसे में खुद ड्वेन ने वरुण को जन्मदिन की बधाई दी थी। ड्वेन ने वरुण को एडवांस में जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थ डे होम ब्वॉय। जन्मदिन मुबारक, ख़ूब मस्ती करो।'
 
विज्ञापन

6 of 7
प्रियंका बेवॉच - फोटो : social site
ड्वेन के साथ बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी एक फिल्म में काम कर चुकी हैं। सेथ गॉर्डोन निर्देशित फिल्म बेवॉच में प्रियंका चोपड़ा और ड्वेन एक साथ नजर आए थे। 'पैरामाउंट पिक्चर्स' द्वारा निर्मित यह फिल्म 1990 के दशक की टीवी सीरीज 'बेवॉच' से प्रेरित थी। फिल्म को देश में भी दर्शकों का प्यार मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jason Statham, Idris Elba and Dwayne Johnson - फोटो : social media
बता दें कि ड्वेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके फॉलोअर्स भी काफी बड़ी संख्या में हैं। इंस्टाग्राम पर ड्वेन को 18 करोड़ (181 मिलियन) से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं। वहीं ट्विटर पर ड्वेन के फॉलोअर्स करीबन डेढ़ करोड़ (14.5मिलियन) हैं। ड्वेन की हिट लिस्ट में 'फास्ट एंड फ्यूरियस 6', 'गिरिडिओं गैंग', 'फास्टर', 'रेस टू दि विच माउंटेन', 'पैन एंड गेन', 'जुमांजी' और 'द स्कॉरपियन किंग' सहित कई फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें