मार्वल स्टूडियोज की आने वाली फिल्म स्पाइडर-मैन नो वे होम का नया ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 2019 के स्पाइडर-मैन फार फ्रॉम होम का फॉलोअप है। सामने आए ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे टॉम हॉलैंड की मुसीबतें शुरू होती हैं जब कई पुराने खलनायक उसके जीवन में मानव जाति को खत्म करने के लिए लौटते हैं। इन खलनायकों में जिनमें डॉ ऑक्टोपस, ग्रीन गोब्लिन, इलेक्ट्रो, सैंडमैन और द लिज़र्ड शामिल हैं।
नई स्पाइडर-मैन फिल्म में कौन है और कौन नहीं, इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही है। लेकिन अब यह निश्चित है कि ये पांच खलनायक फिल्म में नजर आने वाले हैं। पिछली फ्रेंचाइजी फिल्मों के साथ तालमेल रखते हुए यह फिल्म भी एक्शन से भरपूर लगती है। पीटर पार्कर (टॉम हॉलैंड) और डॉ स्टीफन स्ट्रेंज (बेनेडिक्ट कंबरबैच) की केमिस्ट्री भी फिल्म को दिलचस्प बनाएगी।