स्पाइरमैन: नो वे होम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘83’ के ठीक हफ्ता भर पहले रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ ने भारत में फिल्म कारोबार का बाजार ही बदल दिया है। ये फिल्म देश में अब तक रिलीज हुई अंग्रेजी फिल्मों में से सबसे ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। गुरुवार तक ये फिल्म देश के 3264 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही थी। और, इसमें रविवार तक लगातार बढ़ोत्तरी होते जाने की उम्मीद दिख रही है। े, उसने हिंदी फिल्म निर्माताओं की नींद उडा दी है। फिल्म ने गुरुवार को ही देश में अब तक रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की पहले दिन की कमाई में दूसरा नंबर हासिल कर लिया।