फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में प्रियंका चोपड़ा, विक्की-कटरीना का रिसेप्शन कब? पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Thu, 16 Dec 2021 08:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
प्रियंका चोपड़ा, विक्की- कटरीना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। हर साल की तरह यह साल भी जल्द ही बीतने वाला है। नया साल शुरू होने में अब कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में साल के अंत में मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। इस साल लिस्ट में कई हस्तियों के नाम शामिल है। लेकिन खास बात यह है कि इस लिस्ट में भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जगह बना ली है। इस साल टॉप 10 की इस सूची में अपनी जगह बनाने वाली प्रियंका इकलौती भारतीय अभिनेत्री हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले साल एक्ट्रेस इस सूची में 15वें नंबर पर थी। लेकिन साल अपनी रैंकिंग में बढ़ोतरी करते हुए उन्होंने इस साल 10वां स्थान हासिल कर लिया है।  रिपोर्ट्स के अनुसार इस सर्वे में 38 देशों के कुल 42,000 लोगों को शामिल किया गया था।

मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021: पांच रैंकिंग की बढ़त के साथ टॉप 10 में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, टॉप 20 में शामिल 2 बॉलीवुड एक्ट्रेस

 

विज्ञापन

2 of 10
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल राजस्थान में 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त मौजूद थे। हालांकि अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड के तमाम अभिनेता, निर्देशक, निर्माताओं आदि को अपनी खुशी में शामिल करने के लिए दंपत्ति मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करने जा रहे हैं।

 Vicky Kaushal- Katrina Kaif Reception: सामने आई रिसेप्शन की तारीख, मुंबई के इस होटल में आयोजित होगी पार्टी

 

विज्ञापन

3 of 10
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां इन दिनों कोरोना की चपेट में आ चुकी है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने घर पर दी थी। इसके बाद से ही यह वायरस फैला। हालांकि इसके बाद करण जौहर ने बयान जारी कर कहा कि उनका घर कोविड का हॉटस्पॉट नहीं था। हालांकि बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने बीएमसी को पत्र लिखकर इस मामले में जांच की मांग की है।

 Covid 19: करण जौहर की पार्टी पर बीएमसी की नजर, BJP विधायक ने खत लिखकर की जांच की मांग

 

4 of 10
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे और माइक टायसन की लाइगर की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म अगले साल 22 अगस्त को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी देते हुए एक्टर विजय देवरकोंडा ने एक ट्वीट साझा किया है।

 Liger: अगले साल इस तारीख को रिलीज होगी 'लाइगर', विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की जोड़ी मचाएगी धमाल

 

विज्ञापन

5 of 10
मानसा वाराणसी - फोटो : instagram.com/manasa5varanasi

21 साल बाद भारत के लिए मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने वाली हरनाज संधू के बाद अब सबकी नजर दिसंबर 2021 में होने वाले 70वें मिस वर्ल्ड 2021 पेजेंट पर है। इसमें हैदराबाद की मानसा वाराणसी भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। तो चलिए जानते हैं, कौन हैं मिस इंडिया तेलंगाना और मिस इंडिया 2020 का खिताब जीतने वाली मानसा…

Who is Manasa Varanasi: कौन हैं मानसा वाराणसी, जो मिस वर्ल्ड पेजेंट में करने जा रही हैं भारत का प्रतिनिधित्व

 

विज्ञापन

6 of 10
फिल्म 83 - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1983 में विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत की यादों को ताजा करती फिल्म 83 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण यह फिल्म लंबे समय से अपनी रिलीज के लिए अटकी हुई थी। अब यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के लिए तैयार है। इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने यह फिल्म देख ली है। फिल्म देखने के बाद सभी ने कबीर खान की इस फिल्म के लिए काफी अच्छे रिव्यू दिए हैं।

83: फिल्म रिलीज होने से पहले ही सामने आया रिव्यू, कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने शेयर किए लोगों के रिएक्शन 

 

 

विज्ञापन

7 of 10
फिल्म ‘पिप्पा’ में ईशान खट्टर का पहला लुक - फोटो : फिल्म पोस्टर

ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'पिप्पा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ईशान ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट की जानकारी दी है। यह फिल्म अगले साल 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का पोस्ट साझा करते हुए ईशान ने लिखा- विजय दिवस की 50वीं वर्षगांठ पर हम 1971 में बांग्लादेश को आजाद कराने के लिए लड़ने वाले भारतीय सैनिकों की बहादुरी को सलाम करते हैं। 'पिप्पा' 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 Pippa: ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' की रिलीज डेट सामने आई, विजय दिवस पर साझा किया पोस्टर

 

 

8 of 10
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। उन पर आरोप था कि उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था और कई पार्टियों में शामिल हुई थी। जिसके बाद करीना के घर को कोविड नियमों के अनुसार सील कर दिया गया है। अब खबर है कि करीना कपूर की मेड को भी कोरोना हो गया है। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया था कि वे कोरोना संक्रमित हैं और आइसोलेशन में रहकर कोविड नियमों का पालन कर रही हैं। फिलहाल सैफ अली खान इस समय मुंबई से बाहर हैं और करीना कपूर अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ घर में क्वारंटाइन हैं और डॉक्टरों की देखरेख में हैं।

 Covid 19: करीना के बाद उनकी मेड भी कोरोना पॉजिटिव!, आलिया और मलाइका की रिपोर्ट निगेटिव

9 of 10
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) ने 14 दिसंबर 2021 को धूमधाम से मुंबई के एक पांच सितारा होटल में शादी रचाई। शादी के बाद कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। जिसमें अंकिता और विक्की के तमाम दोस्त शामिल हुए थे। कपल की ये शादी कितनी शानदार रही होगी इस बात का अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हुईं उनकी शादी की तस्वीरों से ही लगाया जा सकता है। अंकिता और विक्की 2018 से एक दूसरे को जानते हैं। अब खबर है कि मिस्टर जैन ने अपनी पत्नी को मालदीव्य में एक शानदार विला गिफ्ट किया है।

 Ankita lokhande Wedding: शादी के बाद विक्की ने अंकिता को गिफ्ट किया मालदीव में लग्जरी विला, कीमत 50 करोड़ से भी ज्यादा

 

 

विज्ञापन

10 of 10
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई ड्रग्स केस में आर्यन खान को धीरे-धीरे राहत मिल रही है। जमानत के बाद आर्यन खान को हर शुक्रवार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के ऑफिस में पेश होना होता था, लेकिन अब इससे आर्यन खान को राहत मिल गई है। वहीं, अब आर्यन खान के बाद इस केस में फंसा एक और आरोपी एनसीबी से राहत की मांग कर रहा है। दरअसल, आरोपी अचित कुमार ने विशेष अदालत के सामने आवेदन किया है कि उसे साप्ताहिक पेशी से राहत दी जाए। अचित कुमार ने अदालत से साप्ताहिक पेशी से छूट पाने के लिए अपनी जमानत की शर्तों में संशोधन की मांग की थी, जिसके बाद अब अदालत ने एनसीबी से अचित कुमार की याचिका पर जवाब मांगा है।

Cruise Drugs Case: आर्यन खान की राह पर एक और आरोपी, एनसीबी के सामने पेश होने से मांगी छूट
 

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें