फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spiderman No Way Home Day 1: ‘स्पाइडरमैन’ का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, पहले दिन ही तोड़ा एवेंजर्स का रिकॉर्ड

Fri, 17 Dec 2021 08:16 AM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
‘स्पाइरमैन: नो वे होम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स की नई फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ ने वह कर दिखाया है जो भारत में इस साल बड़े से बड़ा सितारा भी नहीं कर पाया। फिल्म ने पहले ही दिन देश में किसी भी भाषा की फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बना दिया है। अभी तक मिले आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ की पहले दिन की कमाई 35 करोड़ रुपये से ऊपर की हो चुकी है। इन आंकड़ों में अभी और फेरबदल की गुंजाइश दिख रही है। फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ की ओपनिंग ने इस शुक्रवार रिलीज हुई साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुचर्चित फिल्म ‘पुष्पा’ की राह बहुत मुश्किल कर दी है। दिक्कत अगले दो शुक्रवारों को रिलीज हो रही क्रिकेट आधारित फिल्मों ‘83’ और ‘जर्सी’ की भी बढ़ती दिख रही हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्पाइरमैन: नो वे होम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘83’ के ठीक हफ्ता भर पहले रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ ने भारत में फिल्म कारोबार का बाजार ही बदल दिया है। ये फिल्म देश में अब तक रिलीज हुई अंग्रेजी फिल्मों में से सबसे ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। गुरुवार तक ये फिल्म देश के 3264 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही थी। और, इसमें रविवार तक लगातार बढ़ोत्तरी होते जाने की उम्मीद दिख रही है। े, उसने हिंदी फिल्म निर्माताओं की नींद उडा दी है। फिल्म ने गुरुवार को ही देश में अब तक रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की पहले दिन की कमाई में दूसरा नंबर हासिल कर लिया।

विज्ञापन

3 of 5
नो वे होम, फार फ्रॉम होम और होमकमिंग - फोटो : सोशल मीडिया

देश में इससे पहले रिलीज हुई टॉम हॉलैंड की स्पाइडरमैन फिल्मों ने भी अच्छा कारोबार किया है लेकिन फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ की बात ही कुछ और है। चार साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइडरमैन होमकमिंग’ ने भारत में पहले दिन 9.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम’ इससे बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। लेकिन फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ ने देश में रिलीज हुई हॉलीवुड की टॉप 10 ओपनर्स में सीधे दूसरे नंबर पर एंट्री मारी है।

4 of 5
एवेंजर्स एंडगेम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने का रिकॉर्ड अब तक मार्वल की ही फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के पास है, जिसने साल 2019 में 53.10 करोड़ रुपये की कमाई रिलीज के पहले दिन ही कर ली थी। फिल्म ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ ने इसके साल भर पहले 31.30 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन की थी। इस लिस्ट मे तीसरे नंबर पर अभी तक साल 2019 में ही रिलीज हुई फिल्म ‘हॉब्स एंड शॉ’ है जिसने भारत में 13.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नो वे होम, फार फ्रॉम होम और होमकमिंग - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ की गुरुवार की कमाई के शुरूआती आंकड़े इस बात की तो तस्दीक कर रहे हैं कि ये फिल्म पहले दिन की कमाई के मामले में फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस प्रजेंट्स हॉब्स एंड शॉ’ को मात दे चुकी है। फिल्म की कमाई अब तक के आंकड़ों के हिसाब से 35 करोड़ रुपये के ऊपर है और इसी के साथ फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ देश में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में फर्स्ट डे ओपनिंग के लिहाज से दूसरे नंबर की फिल्म बन गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें