Spider Man No Way Home Review
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ की पहले दिन की कमाई एशिया के सारे देशों में पहले नंबर पर रही है। दुनिया में अब तक जहां जहां ये फिल्म रिलीज हुई है, उनकी कमाई के हिसाब से भारत का नंबर पांचवें स्थान पर रहा। और,ये रिकॉर्ड ऐसे समय में बना है जब देश के तमाम राज्यों में सिनेमाघर अब भी 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चल रहे हैं। गुरुवार को ये फिल्म देश के 3264 स्क्रीन्स पर दिखाई गई। इस संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होते जाने की उम्मीद दिख रही है।