प्रियंका चोपड़ा फ्लोरल पैंट सूट
- फोटो : instagram/priyankachopra
बीते कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी लाइमलाइट में हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे चोपड़ा और जोनस सरनेम हटा दिया था, जिसके बाद प्रियंका और निक जोनस की तलाक की अफवाह उठी। इतना ही नहीं, इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस की पत्नी के रूप में बुलाया गया, तो एक्ट्रेस ने सभी को फटकार लगाई। प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कहा, ‘बहुत दिलचस्प है कि मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं, और मुझे अभी भी ' निक जोनस की पत्नी' के रूप में संदर्भित किया जा रहा है।’