जैन मलिक-लियाम पायने
- फोटो : इंस्टाग्राम
जैन ने लियाम के साथ एक अनदेखी तस्वीर साझा की, जिसमें वह पायने की गोद में आराम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर 'वन डायरेक्शन' में उनके दौरे के दिनों की लगती है। उन्होंने लिखा, 'लियाम, मैंने खुद को आपके साथ जोर से बात करते हुए पाया है, उम्मीद करता हूं कि आप मुझे सुन पाओगे। मैं अपने मन से ये ख्याल नहीं निकाल पा रहा कि हमारे जीवन में अभी बहुत कुछ बाकी है जो हमें साथ में करना था।'