फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harry Potter: मैगी स्मिथ से लेकर एलन रिकमैन तक, इस दुनिया में अब नहीं हैं हैरी पॉटर के ये सितारे

Mon, 30 Sep 2024 03:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
हैरी पॉटर के सितारे - फोटो : अमर उजाला
जेके राउलिंग के उपन्यासों पर आधारित हैरी पॉटर निस्संदेह एक ऐसी फ्रैंचाइज है, जिसने आधुनिक सिनेमा के इतिहास में अपनी खास जगह बनाई है। इन फिल्मों को दुनियाभर में भरपूर प्यार मिला। इस फिल्म में नजर आने वाले कई किरदारों ने लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है। हालांकि, इसमें काम कर चुके कई मशहूर सितारे अब हमारे बीच नहीं हैं। आइए एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
मैगी स्मिथ  - फोटो : यूट्यूब
मैगी स्मिथ 
हैरी पॉटर में प्रोफेसर मिनर्वा मैकगोनागल की भूमिका के लिए लोकप्रिय मैगी स्मिथ का हाल ही में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके बेटों क्रिस लार्किन और टोबी स्टीफेंस ने एक बयान में इस खबर की पुष्टि की थी। हैरी पॉटर में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 8
एलन रिकमैन - फोटो : यूट्यूब
एलन रिकमैन
एलन रिकमैन हैरी पॉटर की सभी आठ फिल्मों में नजर आए थे। इनमें वह प्रोफेसर सेवेरस स्नेप के किरदार में दिखे थे। लंबे समय तक अग्नाशय के कैंसर से जूझने के बाद जनवरी 2016 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

4 of 8
रोबी कोल्ट्रेन - फोटो : यूट्यूब
रोबी कोल्ट्रेन
रॉबी कोलट्रैन ने रूबेस हैग्रिड नाम के हॉगवर्ट्स के गेटकीपर और चाबियों के रखवाले का किरदार निभाया था। लोगों को उनकी भूमिका खूब पसंद आई थी।  हृदय रोग की जटिलताओं के कारण अक्टूबर 2022 में उनका निधन हो गया था। 
विज्ञापन

5 of 8
रिचर्ड हैरिस - फोटो : यूट्यूब
रिचर्ड हैरिस
रिचर्ड हैरिस ने हैरी पॉटर की पहली दो फिल्मों में एल्बस डंबलडोर का किरदार अदा किया था। अक्टूबर 2002 में हॉजकिन रोग के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

6 of 8
माइकल गैम्बोन - फोटो : यूट्यूब
माइकल गैम्बोन
माइकल गैंबोन को हैरी पॉटर की आठ में से छह फिल्मों में हॉगवर्ट्स के हेडमास्टर एल्बस डंबलडोर का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। 2002 में रिचर्ड हैरिस की मृत्यु के बाद डंबलडोर की भूमिका निभाने के लिए चुना गया था। निमोनिया के कारण होने वाली जटिलताओं की वजह से सितंबर 2023 में उनका निधन हो गया था। 
विज्ञापन

7 of 8
रिचर्ड ग्रिफिथ्स - फोटो : यूट्यूब
रिचर्ड ग्रिफिथ्स
रिचर्ड ग्रिफिथ्स फिल्म हैरी पॉटर के अंकल की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके किरदार का नाम वर्नन डर्स्ली था। मार्च 2013 में हृदय की सर्जरी के बाद उत्पन्न हुई जटिलताओं के कारण उनका निधन हो गया था। 
विज्ञापन

8 of 8
हेलेन मैकक्रॉरी - फोटो : यूट्यूब
हेलेन मैकक्रॉरी
इस सूची में हेलेन मैकक्रॉरी का नाम भी शामिल है। उन्होंने फिल्म में ड्रेको की मां नार्सिसा मालफॉय की भूमिका निभाई थी। वह भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद अप्रैल 2021 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।
Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार, सिनेमा में योगदान के लिए सम्मान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें