स्पेंसर,ड्यून
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पेंसर- BMS Stream
साल 2021 में आई फिल्म स्पेंसर एक ऐतिहासिक फिक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन पाब्लो लैरेन ने किया है। जबकि इसे लिखा स्टीवन नाइट ने है। यह फिल्म राजकुमारी डायना के प्रिंस चार्ल्स से शादी खत्म करने और ब्रिटिश शाही परिवार को छोड़ने के फैसले पर आधारित है। ऑस्कर 2022 में इस फिल्म में नजर आईं अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नामांकित किया गया है।
ड्यून - BMS Stream, गूगल प्ले, यूट्यूब, हंगामा प्ले, टाटा प्ले एप
अमेरिकी साइंस फिक्शन फिल्म ड्यून को डेनिस विलेन्यूवे ने निर्देशित किया है। यह फिल्म फ्रैंक हर्बर्ट के 1965 में आए उपन्यास के दो भागों में से पहले भाग की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म ने ऑस्कर अवार्ड 2022 में सबसे ज्यादा 11 श्रेणियों में नॉमिनेशन हासिल किया है। फिल्म को बेस्ट फिल्म, बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट ओरिजिनल स्कोर, बेस्ट साउंड, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट मेकअप एंड हेयर, बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन, बेस्ट इन एडिटिंग और बेस्ट विजुअल इफेक्ट के तहत नॉमिनेट किया गया है।