फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week: वैलेंटाइन वीक में पार्टनर के साथ देखिए ये पांच रोमांटिक वेब सीरीज, जो बताती हैं सच्चे प्यार की परिभाषा

Thu, 10 Feb 2022 01:36 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वैलेंटाइन वीक में देखिए ये पांच रोमांटिक वेबसीरीज, - फोटो : insta
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। इस पूरे हफ्ते को प्रेमी जोड़े किसी उत्सव से कम नहीं मानते हैं। 7 फरवरी से शुरु होने वाले इस प्यार के सप्ताह का हर एक दिन प्रेमियों के लिए बहुत खास होता है। पहले दिन रोज डे से शुरु होकर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे को ये सप्ताह पूरा हो जाता है। अगर बात मोहब्बत की हो और फिल्मी दुनिया की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। कई कलाकारों ने अपने अभिनय से मोहब्बत की कहानियों को पर्दे पर उकेरा है,जिन्हें देखकर ही प्यार को महसूस किया जा सकता है। आज के समय में ओटीटी का जमाना हैं तो लोगों में वेब सीरीज देखने का खासा क्रेज है। वैलेंटाइन वीक में आप भी अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक वेब सीरीज देख सकते हैं। सच्चे प्यार को महसूस करवाने वाली ये वेब सीरीज देखकर यकीन आपका दिल खुश हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
MISMATCHED - फोटो : insta
मिसमैच
जैसा की आप टाइटल देखकर ही समझ गए होंगे। ये एक ऐसे प्रेमी जोड़े की कहानी है जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। प्यार के साथ आपसी समझ होना भी बहुत जरुरी होता है, अगर ये न हो तो एक साथ रहना मुश्किल हो जाता है। वेब सीरीज मिसमैच में दो ऐसे ही लोगों की कहानी है जो एक दूसरे से अलग होते हुए भी प्यार में पड़ जाते हैं। ये वेब सीरीज आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
परमानेंट रूममेट्स - फोटो : सोशल मीडिया
परमानेंट रूममेट्स-
वेब सीरीज परमानेंट रूममेट्स में रोमांस का तड़का तो है ही साथ में कॉमेडी भी है। सुमिता व्यास और निधि सिंह इस सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध है।

4 of 6
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल-
इस वेब सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं। इसकी कहानी लव, ब्रेकअप के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज में आपको प्यार और उसके टूटने की खीझ के साथ रोमांस भी देखने को मिलेगा। इस सीरीज को ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
लिटिल थिंग्स  - फोटो : Social Media
लिटिल थिंग्स-
ये सीरीज आज को युवाओं के लिए खास मायने रखती है क्योंकि आजकल बहुत से युवा हैं जो लिव इन में रह रहे हैं। ये सीरीज लिव इन में रहने वाले लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों और परेशानियों को दिखाती है। इस सीरीज में आपको प्यार, लड़ाई, नोकझोंक सब देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कर ले तू भी मोहब्बत ट्रेलर
कर ले तू भी मोहब्बत-
ये वेब सीरीज एक ऐसे कपल के प्यार की कहानी हो जो उम्र का एक पड़ाव पार कर चुके हैं। यह चीज इस सीरीज की कहानी को खास बनाती है। इस वेब सीरीज को आप ऑल्ट बाला जी पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें