लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती...इस लाइन को आपने कई बार सुना होगा और अपने आसपास ऐसे उदाहरण भी देखे होंगे जिनपर यह एकदम सटीक बैठती है। लेकिन आज आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया और दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक बन गईं। हम बात कर रहे हैं, टॉक शो होस्ट, एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और समाज सेविका ओपरा विनफ्रे की। गरीबी में बचपन जीने से लेकर शारीरिक शोषण के दर्द से गुजरने तक, ओपरा हर मुश्किल को पार कर कामयाबी के शिखर तक पहुंची हैं। तो चलिए आज ओपरा विनफ्रे के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...