'नावी' की नीली दुनिया के रचयिता जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार 2' के साथ-साथ खुद निर्देशक ने भी इतिहास रच दिया है। जेम्स कैमरून ने एक बार फिर साबित किया है कि उन्हें ऐसे ही हॉलीवुड के सबसे महान निर्देशकों में नहीं गिना जाता है। 13 साल की कड़ी मशक्कत और अपनी दूरदर्शिता के साथ 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' को पर्दे पर उतारने वाले जेम्स कैमरून ने पूरी दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर दो बिलियन डॉलर की कमाई करने वाली फिल्मों को बनाकर हैट्रिक लगा दी है। कैसे आइए जानते हैं.....