लोकी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एमसीयू की अब तक की कहानी
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘आयरनमैन’ से होती है। और, इसका तीसरा चरण साल 2019 में फिल्म ‘स्पाइडरमैन: फार फ्रॉम होम’ से खत्म हुआ। मार्वल स्टूडियोज इसके पहले भी मार्वल कॉमिक्स के किरदारों पर टेलीविजन सीरीज बनाता रहा है लेकिन जैसा संगम एमसीयू सीरीज की फिल्मों और वेब सीरीज का चौथे चरण में शुरू हुआ है, वैसा पहले कम ही हुआ। कोरोना संक्रमण काल के दौरान मार्वल स्टूडियोज ने ‘वांडा विजन’, ‘द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर’, ‘लोकी’, ‘व्हाट इफ’ और ‘हॉकआई’ जैसी सीरीज रिलीज कीं।