फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड का कर्ज चुकाते चुकाते कंगाल हो गई ये हीरोइन

Tue, 29 Nov 2016 05:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Getty Images
कहावत है कि प्यार अंधा होता है लेकिन इस कदर अंधा कि आप उसके चक्कर में दिवालिया हो जाएं, ये मुमकिन नहीं। पर ऐसा हुआ है और वो एक ऐसी हीरोइन के साथ जो एक वक्त पर सबसे ज्यादा कमाने वाली हीरोइनो की लिस्ट में शुमार थी। लेकिन प्यार की गिरफ्त में आने के बाद इस हीरोइन की हालत काफी दयनीय हो गई है।
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड का कर्ज चुकाते चुकाते बेघर और दिवालिया हुई ये हीरोइन

2 of 5
- फोटो : Jonathan Hordle/REX/Shutterstock
ये हीरोइन है हॉलीवुड स्टार लिंडसे लोहान, जो अपने ब्वॉयफ्रेंड का कर्ज चुकाते चुकाते इस हालत में पहुंच गई हैं कि अब उन्हें एक होटल में रहना पड़ रहा है। डेली मेल में छपी एक खबर के मुताबिक कुछ वक्त पहले लिंडसे ने अपने ब्वॉयफ्रेंड एगर टेरेबसॉव के साथ मिलकर लंदन में 3.5 मिलियन पौंड के किराए पर एक घर लिया था और दोनो उस घर का किराया शेयर करते थे लेकिन धीरे धीरे दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और वो अलग हो गए। अलग होने के बाद लिंडसे के ब्वॉयफ्रेंड ने घर छोड़ दिया और आधा किराया भी नहीं दिया।
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड का कर्ज चुकाते चुकाते बेघर और दिवालिया हुई ये हीरोइन

3 of 5
- फोटो : FameFlynet.uk.com
लेकिन जब उस घर के मालिक ने लिंडसे के खिलाफ नोटिस जारी किया कि उन्होंने 77600 मिलियन पौंड का किराया नहीं चुकाया है और अगर वो ये किराया नहीं चुकाती हैं तो उन्हें दिवालिया घोषित कर दिया जाएगा तो वो हैरान रह गईं और उन्हें मजबूरी में वो किराया चुकाना पड़ा।

नौबत यहां तक आ गई कि उस घर को छोड़कर किसी होटल में शिफ्ट होने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं बचे। आखिरकार एक दोस्त ने की मदद से वो उस घर को छोड़कर एक होटल में शिफ्ट हो गईं।

ब्वॉयफ्रेंड का कर्ज चुकाते चुकाते बेघर और दिवालिया हुई ये हीरोइन

4 of 5
- फोटो : Blitz Pictures
ये जानकर सभी को हैरानी हुई कि जो हीरोइन एक वक्त पर फिल्म में काम करने के लिए 5 मिलियन पौंड फीस लेती थी आज उसकी ऐसी हालत हो गई कि एक छोटे से होटल में रहने के लिए भी उसके पास पैसे नहीं हैं। लेकिन इतनी कठिनाई के बावजूद भी लिंडसे लोहान का विश्वास नहीं डगमगाया। बस उन्हें दुख है तो इस बात का कि जिस इंसान को उन्होंने बेइंतहा प्यार किया उसने उन्हें ऐसी हालत में लाकर खड़ा कर दिया और असुरक्षित महसूस करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड का कर्ज चुकाते चुकाते बेघर और दिवालिया हुई ये हीरोइन

5 of 5
lindsay lohan - फोटो : Grosby Group / Derechos Reservados | Univision
लेकिन अब वो इससे उबरने की कोशिश कर रही हैं। डेली मेल के मुताबिक लिंडसे लोहान को उनके एक दोस्त ने अपार्टमेंट में साथ रहने का ऑफर दिया है। बता दें कि लिंडसे लोहान और एगर टेरेबसॉव का इसी साल जुलाई के आसपास ब्रेकअप हो गया था और तभी से दोनों एक-दूसरे के साथ नहीं हैं। दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं था। एक वीडियो भी सामने आये था जिसमें एगर और लिंडसे एक बीच पर लड़ाई करते हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें